अंबिकापुर

Girl’s commits suicide: 2 युवतियों ने लगाई फांसी, एक की 3 दिन बाद सूने मकान में मिली लाश, कपड़ों को काट रहे थे चूहे…

Girl's commits suicide: 2 युवतियों ने लगाई फांसी, एक की 3 दिन बाद सूने मकान में मिली लाश, कपड़ों को काट रहे थे चूहे...पिता से बार-बार लाने को कह रही थी पेटी, पिता ने बेटे को रुपए भी दिए थे, इसी बीच गायब हो गई थी 18 वर्षीय बेटी, मकान से दुर्गंध आने पर पहुंचे थे परिजन
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2024, 7:06 PM IST
Girl's commits suicide

लखनपुर/बिश्रामपुर. Girl's commits suicide: सरगुजा व सूरजपुर जिले में एक ही दिन 2 युवतियों की फांसी पर लटकती लाश (Girl's commits suicide) मिली। लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित युवती की लाश 3 दिन बाद सूने मकान में मिली। दरअसल चूहों द्वारा कपड़े काटने से परेशान युवती ने अपने पिता से कई बार पेटी लाने कहा था, ताकि कपड़ों को वह सुरक्षित रख सके। पिता ने बेटे को पेटी लाने पैसे भी दिए थे, इसी बीच वह घर से गायब हो गई थी। वहीं दूसरी घटना में लटोरी चौकी अंतर्गत एक युवती ने अज्ञात कारण से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Girl's commits suicide) कर ली।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि सूने मकान में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम ढोढ़ाकेसरा पहुंची। यहां एक सूने मकान में फांसी के फंदे (Girl's commits suicide) पर चंदा दास पिता लखन दास उम्र 18 वर्ष की लाश मिली।

जांच में पता चला कि कुछ दिनों पूर्व युवती के घर के कपड़ों को चूहे काटकर नष्ट कर रहे थे। इस पर वह घरवालों से पेटी खरीदने के लिए चंदा दास बोल रही थी। इस पर पिता लखन दास ने अपने पुत्र को 1000 रुपए देकर पेटी लाने को कहा तथा खुद बकरी चराने जंगल चला गया।

Girl's commits suicide: पिता लौटा तो गायब थी बेटी

बकरियां चराकर जब लखन दास घर पहुंचा तो पुत्री चंदा दास घर में नहीं थी। रिश्तेदार के यहां गई होगी सोचकर, उसकी खोजबीन नहीं की। 3 दिन के बाद पड़ोस के सूने मकान में दुर्गंध आने पर कुन्नी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो फांसी पर झूलती हुई चंदा की लाश मिली।

युवती ने फांसी लगाकर (Girl's commits suicide) दे दी जान

इधर जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला रोडपारा निवासी जगेश्वर पैकरा की 23 वर्षीय पुत्री रुकमनी पैकरा ने मंगलवार की सुबह घर पर ही अज्ञात कारणों से फांसी (Girl's commits suicide) लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। पीएम पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
28 Aug 2024, 7:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत