अंबिकापुर

महंगी कार से बकरा चोरी… मालिक ने ASP से लगाई गुहार, कहा- मेरा ‘शेरू’ 9 दिनों से लापता, तलाश करा दीजिए

Goat theft case in CG:8 फरवरी की सुबह महंगी कार में आकर कुछ लोग उसे चोरी कर ले गए। इससे बकरा मालिक व उसके घर के सदस्यों में मायूसी है। वहीं बकरा मालिक ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी..
less than 1 minute read
bakara_theft1.jpg

Goat theft case in CG: बड़े शौक से एक व्यक्ति ने बकरा पाला था। उसकी देखरेख घर के पूरे सदस्य करते थे। वह एक परिवार के सदस्य के रूप में था। इसी बीच 8 फरवरी की सुबह महंगी कार में आकर कुछ लोग उसे चोरी कर ले गए। इससे बकरा मालिक व उसके घर के सदस्यों में मायूसी है। वहीं बकरा मालिक ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी।

CG Goat theft: घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से शुक्रवार को आधे दर्जन से अधिक लोग एएसपी के पास पहुंचे और बकरा ढूंढने की गुहार लगाई। रघुनाथपुर निवासी सुरेश गुप्ता के बकरे ‘शेरू’ को 8 फरवरी की सुबह लगभग 7.30 बजे कार (सीजी 07 सीपी 1177) में आकर कुछ लोग चोरी कर ले गए। इसकी तत्काल सूचना पुलिस चौकी रघुनाथपुर में दर्ज कराई गई। बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब बकरा मालिक सुरेश गुप्ता ने शुक्रवार को एएसपी को बताया कि रघुनाथपुर पुलिस ने वीवीआईपी दौरे का हवाला देकर 3-4 दिन तक कार्रवाई नहीं की। चोर बकरे को बेफिक्र होकर टोल प्लाजा पार करते हुए भिलाई ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज, आरोपी की जानकारी, नाम और गाड़ी नम्बर की जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

Published on:
17 Feb 2024 03:27 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा