1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टा पर महिला बना रही थी रिल्स, पति ने फटकार लगाते हुए छीना मोबाइल तो लगा ली फांसी

Bhilai Crime news: ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी और मोबाइल छीन लिया। इस बात से महिला इतना नाराज हुई कि उसने खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Feb 2024, 3:02 PM IST

rachna_suicide.jpg

Bhilai Crime news: सोशल मीडिया के इस दौर में क्राइम का भी ग्राफ बढ़ता जा रहा है। खासकर युवाओं में रिल्स बनाने की होड़ मची हुई है। जिसके चलते कई तो दुखद घटनाएं भी हो जाती है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी और मोबाइल छीन लिया। इस बात से महिला इतना नाराज हुई कि उसने खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हदें पार, 50 वर्षीय महिला के साथ युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, फिर....गिरफ्तार

बताया गया कि महिला ने अपने बच्ची को कमरे में बंद किया और फिर फांसी के फंदे में झूल गई। सुपेला थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के अनुसार, महिला ने यह कदम पति की ओर से मोबाइल छीन लेने के कारण उठाया। वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच मोबाइल को लेकर कई बार विवाद होता रहता था। वहीं आज खबर मिली कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

यह भी पढ़ें: Durg में 6 शिक्षकों को किया गया सस्पैंड, स्कूल से गायब रहने की मिल रही थी शिकायत, DEO-BEO को भी नोटिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मृतिका रचना और भूपेंद्र साहू की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों की एक बेटी है। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे है। पति ने बताया कि रचना अक्सर रिल्स बनाती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामले में पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।