अंबिकापुर

Gold chain snatching: भागवत कथा सुनने आईं 5 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन की चोरी, मचा हडक़ंप, 1 महिला बेहोश

Gold chain snatching: स्वयं-भू शिव मंदिर के प्रांगण में पंडित विवेक जी महाराज द्वारा किया जा रहा है भागवत कथा का वाचन, शिकायत पर पुलिस ने मामले की शुरु की जांच
2 min read
Gold chain snatching
Women in Bhagwat katha place

अंबिकापुर. Gold chain snatching: सरगुजा जिले के लखनपुर में भागवत कथा सुनने पहुंचीं 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी हो गई। कथा खत्म होने के बाद जब महिलाओं ने अपने गले पर हाथ फेरा तो उनकी हालत खस्ता हो गई। गले से चेन व मंगलसूत्र गायब (Gold chain snatching) थे। इसकी सूचना जैसे ही लखनपुर पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। फिलहाल पुलिस द्वारा कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लखनपुर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित स्वयं-भू शिव मंदिर के प्रांगण में 25 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के महिला-पुरुष शामिल हो रहे हैं। यहां पंडित विवेक जी महाराज द्वारा हर दिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक कथा वाचन किया जाता है।

Women unconscious in Bhagwat katha place

27 सितंबर को भी काफी संख्या में महिला-पुरुष भागवत कथा में शामिल हुए थे। कथा खत्म होने के बाद अचानक महिलाओं के बीच हडक़ंप मच गया। कथा सुनने आईं 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र (Gold chain snatching) गायब थे। गले से चेन व मंगलसूत्र गायब होने से एक महिला कथा स्थल पर ही बेहोश हो गई थी।

Gold chain snatching: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

भागवत कथा में महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र (Gold chain snatching) चोरी होने की खबर मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गौरतलब है कि चोर व स्नेचर्स मंदिरों, भागवत कथा स्थलों पर आईं महिलाओं को अक्सर निशाना बनाते हैं।

Women in Bhagwat katha place

इन महिलाओं की चेन व मंगलसूत्र पार

जिन महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र की चोरी (Gold chain snatching) हुई है, उनमें लखनपुर निवासी निर्मला वर्मा पति स्व. अनिल वर्मा, झिनपुरीपारा निवासी खुशबू साहू पति बृजेश साहू, जूना लखनपुर निवासी किरण अग्रवाल पति राकेश अग्रवाल, प्रेमनगर निवासी परमेश्वरी साहू पति रमाशंकर साहू व जूना लखनपुर निवासी संतोष देवी अग्रवाल पति दिनेश अग्रवाल शामिल हैं।

Updated on:
28 Sept 2024 01:00 pm
Published on:
28 Sept 2024 01:00 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद