अंबिकापुर

चांदी का जेवर चमकाकर 2 ठगों ने महिला का जीता भरोसा, फिर ले उड़े सोने का मंगलसूत्र व 2 अंगूठी

Gold jwellery swindle: ठगों ने खुद को उजाला कंपनी का कर्मचारी बताकर कहा कि वे बर्तन साफ करने वाला बेच रहे हैं केमिकल, ठगे गए जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपए, कोतवाली में हुई शिकायत
2 min read
Swindle of jewellery
Jewellery pic

अंबिकापुर. Gold Jwellery swindle: त्यौहार के सीजन के बीच शहर में ठग गिरोह भी सक्रिय हो गए है। जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय पार्क स्थित चोरका कच्छार निवासी एक महिला का सोने का मंगल सूत्र व 2 नग अंगूठी लेकर फरार हो गए। दरअसल ठगों ने महिला का भरोसा जीतने पहले बर्तन व चांदी के जेवर साफ कर लौटा दिया था। इसके बाद सोने के जेवर ले उड़े। पीडि़ता ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। ठगों द्वारा ले जाए गए जेवरों की कीमत 2 से ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय पार्क के सामने चोरका कछार निवासी अमिता दुबे पति शैलेन्द्र दुबे शनिवार की दोपहर करीब १२ बजे घर में थी। घर में काम चल रहा था। इसी बीच 2 अज्ञात व्यक्ति घर के दरवाजे पर पहुंचे।

उन्होंने खुद को उजाला कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वे बर्तन व सोने-चांदी का सामान सफाई करने वाला केमिकल बेच रहे हैं। यह सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। दोनों युवकों ने महिला का भरोसा जीतने के लिए पहले बर्तन को केमिकल से चमका दिया। इसके बाद चांदी के जेवर की सफाई कर लौटा दिया।

दोनों व्यक्ति के झांसे में आकर महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र व 2 नग अंगूठी भी सफाई करने के लिए दिया। इस दौरान बातों में भ्रमित कर ठगों ने पानी में केमिकल डाला और केमिकल सहित बर्तन को वापस कर बोला कि कुछ देर बाद अपना मंगलसूत्र व अंगूठी निकाल लेना।

इसके बाद दोनों व्यक्ति वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद जब महिला बर्तन से मंगलसूत्र व अंगूठी निकालने लगी तो उसमें कुछ नहीं था। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।


परिजन के साथ थाने पहुंची महिला
केमिकल मिले बर्तन में अपना मंगलसूत्र व अंगूठी नहीं मिलने पर महिला के होश उड़ गए। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजन को दी। महिला तत्तकाल कोतवाली पहुंची और ठगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलसूत्र व २ नग अंगूठी का कीमत करीब 2 से ढ़ाई लाख रुपए की बताई जा रही है।

Published on:
23 Sept 2023 06:58 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ