अंबिकापुर

Grip of cold wave: शीतलहर की चपेट में उत्तरी छत्तीसगढ़: सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंचा अंबिकापुर शहर का तापमान

Grip of cold wave: तापमान में लगातार दर्ज की जा रही है गिरावट, मंगलवार को 8.6 डिग्री दर्ज किया गया अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान में भी गिरावट
2 min read
Grip of cold wave

अंबिकापुर. उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड (Grip of cold wave) पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवंबर को 9.9 और 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर माह में कभी भी न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था। इस वर्ष 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Childrens in the park

चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह के कारण वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग सहित पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर (Grip of cold wave) की चपेट में है।

सामान्य से 4.7 डिग्री कम है न्यूनतम तापमान

पिछले 3 से 4 दिनों से सरगुजा संभाग में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार की रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Grip of cold wave: 28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि फिलहाल कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड (Grip of cold wave) पडऩे की संभावना है। 28 नवंबर के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Updated on:
21 Nov 2024 01:15 pm
Published on:
21 Nov 2024 01:15 pm