अंबिकापुर

शादी की खुशियां मातम में बदली, ट्रक से टकराई दूल्हे की कार, बहनोई और ड्राइवर की मौत

- शादी की खुशियां मातम में बदली- सड़क हादसे में दूल्हे के बहनोई और ड्राइवर की मौत
less than 1 minute read
accident_news.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक सड़क हादसों ने शादी के खुशनुमा माहौल को गमगीन कर दिया है। इस बीच छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए एक और सड़क हादसे से शादी की खुशियों में मातम पसर गया। दरअसल, घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की है, जहां बनारस मार्ग के प्रेमनगर मोड़ पर बुधवार की देर शाम ग्राम बगरा से गोविंदपुर बारात जा रही तेज रफ्तार कार कोयला लोड ट्रक से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि कार में दूल्हा भी बैठा था। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में ही फंस गई। फिर ट्रक कार को लगभग 200 मीटर घसीटते हुए इरिया नदी पुल के उस पार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इस भीषण हादसे में कार सवार दूल्हे के बहनोई अमृत ज्योति व चालक मनीलाल लहरे की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घायल दूल्हे सुनील मरकाम सहित चार लोगों का इलाज वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

Published on:
11 Dec 2020 02:25 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video