अंबिकापुर

Video: हिंदू युवा एकता मंच की भव्य शोभायात्रा में आसमान में उड़ते दिखाई दिए पवन पुत्र हनुमान- देखें वीडियो

Hindu Yuva Ekta Manch Procession: विजयादशमी पर्व के अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच ने शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा, काफी संख्या में युवा हुए शामिल
2 min read
Vijayadashmi
Hindu Yuva Ekta Manch Procession

अंबिकापुर. Hindu Yuva Ekta Manch Procession: विजयादशमी पर्व के अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शहर में विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण आसमान में उड़ते हनुमान जी रहे। वे शोभायात्रा के साथ शहर की सडक़ों पर उड़ान भरते रहे। इस दौरान युवा जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाते रहे। नारों से शहर गूंजायमान हो गया। शोभायात्रा की खासियत यह भी रही कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा एक डे्रस कोड में शामिल हुए।


हिंदू युवा एकता मंच (Hindu Yuva Ekta Manch) द्वारा विजयादशमी पर हर वर्ष विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान शहर को भगवा रंग के स्वागत गेट व ध्वज से सजाया जाता है। इस वर्ष भी हर मोहल्ले से काफी संख्या में युवा ढोल-नगाड़ों की धुन पर एकजुट होकर दोपहर करीब 12 बजे कलाकेंद्र मैदान में पहुंचे।

यहां भव्य आतिशबाजी के साथ जय श्रीराम के नारों से आकाश गूंज उठा। इसके बाद युवा हाथों में भगवा ध्वज लिए शोभायात्रा (Procession) में शामिल हुए। शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए महामाया मंदिर पहुंचीं। यहां शाम को महागंगा आरती होगी।


आसमान में उड़ान भरते रहे हनुमान
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हनुमान जी रहे, जो पूरी शोभयात्रा के दौरान आसमान में उड़ते रहे। हनुमान के इस रूप को देखकर युवाओं का उत्साह जोश से भर गया और जय श्रीराम व जय हनुमान का नारा लगाते रहे।

Updated on:
24 Oct 2023 02:11 pm
Published on:
24 Oct 2023 02:11 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video