अंबिकापुर

गुप्त रोग से परेशान हैं तो इलायची है रामबाण इलाज, इन 10 रोगों में भी है फायदेमंद

Health Tips: छोटी सी दिखने वाली इलायची (Cardamom) कई रोगों को दूर करने में सक्षम हैं, इसके नियमित सेवन (Regular use) से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दिया जा सकता है, गुप्त रोग (Secret disease), गैस, एसिडिटी व पेट की अन्य समस्या को भी करती है दूर
2 min read
Cardamom
Health Tips

अंबिकापुर. इलायची औषधीय गुणों से भरपूर है, यह हमें कई रोगों से बचाता है। गैस, एसिडीटी सहित गुप्त रोगों को दूर करने में भी यह काफी फायदेमंंद है। इसके नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दिया जा सकता है।

हरी या छोटी इलायची का उपयोग जहां पूजा-पाठ में वहीं बड़ी इलायची या काली इलायची का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। खाने के बाद जहां इलायची का सेवन करने से मुंह का स्वाद अच्छा रहता है वहीं खुशबू भी आती है।


इलायची खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं यह किन-किन रोगों को दूर करने में कारगर है-
1. यदि आप गैस, एसिडिटी सहित पेट की अन्य समस्या से परेशान हैं तो हमेशा खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। इसे अपने रूटीन में शामिल कर लें।
2. यदि किसी गुप्त रोग या यौन रोग से परेशान है और किसी को बताने में संकोच कर रहे हैं तो आप इसका इलाज घर पर ही कर सकते हैं। रात में सोन से पहले हरी इलायची को दूध में अच्छे से उबालकर शहर के साथ मिलाकर सेवन करें। यह रामबाण (Ramban) का काम करेगी।

IMAGE CREDIT: Cardamom

3. सांस की बीमारी में भी इलायची काफी फायदेमंद है, इसे दिन में एक-दो बार चबाकर खा लें या खाने के साथ सेवन करें। यह अस्थमा में भी काफी कारगर है।
4. हरी इलायची गर्म होती है। यदि सर्दी-खांसी या गले की खरास की समस्या से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होगा। इसके लिए रात में गुनगुने पानी के साथ इलायची को चबा-चबाकर खाएं।


5. पेट में अल्सर की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो इलायची का सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है।
6. एक शोध से पता चला है कि इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेट तत्व शरीर की शुगर यानि इंसुलिन के लेवल को कम करने में मदद करती है। इसके लिए इलायची का सेवन खाने या चाय में मिलाकर कर सकते हैं।


7. इलायची को खाना खाने के बाद सेवन करने से मुंह की दुर्गंध दूर करने के साथ दांतों की कैविटीज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा उल्टी और मितली की परेशानी भी दूर होती है।
8. इलायची का रेग्यूलर सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी मात दे देता है। इलायची में मौजूद एंटी इंफेलेमेंटरी तत्व मुंह व त्वचा के कैंसर की कोशिकाओं से लडऩे में कारगर होता है।


9. अगर आप बढ़ते वजन और मोटापा से परेशान रहते हैं तो इलायची जरूर खाएं। इसमें मौजूद पौषक तत्व तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं।
10. इलायची के दानों का बेल की छाल के साथ काढ़ा बनाकर पीने से बुखार में लाभ होता है। इस काढ़े का सेवन दिन में 2-3 बार करें।

Published on:
12 Oct 2021 07:13 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त लौट रहे थे घर, एक की घर पहुंची लाश, दूसरे की हालत गंभीर

Surguja Crime: 20 हजार की चोरी के शक में युवक ने महिला को बेदम पीटा, पति से बोला- तुम्हारी पत्नी बेहोश पड़ी है, हुई मौत

Nepal Floods: नेपाल में लापता डॉ. मीना की दीदी बोलीं- वो बहुत खुश थी, हमें भी वीडियो कॉल में 2 बार दर्शन कराया, बोलते-बोलते आंखें हुईं नम, See Video

Nepal Flood: नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर भाजपा नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, इंग्लैंड से आई थीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर

Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा