22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Health Tips: किसी भी उम्र में यदि स्वस्थ रहना है तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Health Tips: किसी भी उम्र में यदि स्वस्थ रहना है तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Health Tips: स्वस्थ (Healthy) रहने के लिए आज लोग क्या-क्या नहीं कर रहे लेकिन कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप किसी भी उम्र (Any Age) में स्वस्थ रह सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Oct 2021, 2:03 PM IST

Food for health

Health tips for all age

अंबिकापुर. स्वस्थ शरीर मेें स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यदि शरीर हेल्दी होता है तो मानसिक मजबूती भी आती है। आज के दौर में लोग स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

कई लोग बाजार में रहे कई सप्लीमेंट्स खाते हैं तो कई जिम में पसीना बहाते हैं। खान-पान पर कंट्रोल कर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 आसान टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप किसी भी उम्र में स्वस्थ रह सकते हैं। ये जरूरी बातें अपनाकर बीमारियों को आप अपने से काफी हद तक दूर रख सकते हैं।

IMAGE CREDIT: Healthy

स्वस्थ रहने के ये हैं 10 टिप्स
1. भोजन को निगलें नहीं बल्कि खूब चबा-चबाकर खाएं, इससे खाना अच्छी तरह से पचता है और आप रोगमुक्त रह सकते हैं।
2. दोपहर व रात का भोजन करने से पहले सलाद जरूर खाएं, यह भी आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है।

Read More: Vastu Tips: सूर्य डूबने के बाद ये 5 चीजें दान करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज


3. आटे को छाने नहीं बल्कि चोकर सहित आटा गुथें और रोटी पकाकर खाएं।
4. एक दिन में सबसे कम खाना रात के समय खाएं।


5. अपने खाने यानि सब्जियों व दाल में नमक का कम से कम प्रयोग करें।
6. सब्जियों को पूरी तरह से छिलें नहीं बल्कि हल्का स्क्रब करने के बाद बनाएं।

IMAGE CREDIT: Health tips

7. फास्ट फूड व पैकेज्ड फूड से बचें, ये हृदय रोग को निमंत्रण देते हैं।
8. खाने में हरी, पीली व नारंगी सब्ज्यिों का सेवन करें।

Read More: Vastu Tips: सुबह आंख खुलते ही न करें ये 5 काम, वरना दिन हो जाएगा खराब, बिगड़ जाएंगे बनते काम


9. न तो बहुत ज्यादा और न ही बहुत कम खाएं। संतुलित मात्रा में भोजन लेने से शरीर उसे अच्छे से पचा पाता है।
10. सुबह-शाम टहलें और एक्सरसाइज जरूर करें।