22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Vastu Tips: सुबह आंख खुलते ही न करें ये 5 काम, वरना दिन हो जाएगा खराब, बिगड़ जाएंगे बनते काम

Vastu Tips: सुबह आंख खुलते ही न करें ये 5 काम, वरना दिन हो जाएगा खराब, बिगड़ जाएंगे बनते काम

Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही कभी-कभी हम ऐसा काम कर जाते हैं जिसे नहीं करना चाहिए, जानकारी के अभाव में ऐसा हो सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Sep 2021, 12:28 PM IST

Do not do these 5 things in morning

Morning Vastu Tips

अंबिकापुर. Morning Vastu Tips: जानकारी के अभाव में सुबह उठते ही हम कभी-कभी या हर दिन ऐसा काम कर जाते हैं, जिसकी वजह से हमारा पूरा दिन खराब जाता है, बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन हमें पता नहीं होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है।

वास्तु विज्ञान (Vastu Science) में ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, यदि हम इनका ध्यान रखें और पालन करें तो दिन अच्छा जाता है, बिगड़ते काम भी बन जाते हैं। ये चीजें छोटी-छोटी लेकिन बड़े काम की हैं, इन्हें अपनी जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।


ये चीजें करने से बचें
1. सुबह-सुबह बिस्तर से उठते ही कभी आईना नहीं देखना चाहिए, ऐसे में आपको पूरे दिन तनाव झेलना पड़ सकता है। तनाव में आपका कोई भी काम अच्छा नहीं होगा।
2. अगर आपने कमरे में गुस्सैल मुद्रा वाले वन्य जीवों की फोटों लगाई हों तो सुबह उठते ही उसे नहीं देखना चाहिए। इससे पूरा दिन खराब जाने के साथ ही घर में विवाद बढ़ेगा।

Read More: Vastu Tips: अच्छी कमाई के बाद भी नहीं बच पा रहे हैं रुपए तो तत्काल घर की ये चीजें कर लें ठीक


3. सुबह उठते ही अपनी या घर के अन्य सदस्यों की परछाई नहीं देखनी चाहिए। ऐसा अपनी आदत में शुमार करें ताकि भूल से भी ये चीजें न हों। ऐसा करने से उस व्यक्ति का पूरा दिन खराब जाता है जिसकी आपने परछाई देखी है।
4. सुबह उठते ही जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए, ऐसे में आपकी विशेष कार्य योजना अधूरी रह जाती है। रात के यदि जूठे बर्तन किचन में हों भी तो उसे ऐसी जगह पर रखें, जहां आपकी उठते ही नजर न जाए।

Read More: Vastu Tips: सूर्य डूबने के बाद ये 5 चीजें दान करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज


5. सुबह आंख खुलते ही आप बिस्तर (Morning on Bed) पर हों तो कभी भी हाथों की अंगुलियां नहीं फोडऩी चाहिए, इससे आपका दिन खराब जा सकता है।