22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Vastu Tips: अच्छी कमाई के बाद भी नहीं बच पा रहे हैं रुपए तो तत्काल घर की ये चीजें कर लें ठीक

Vastu Tips: अच्छी कमाई के बाद भी नहीं बच पा रहे हैं रुपए तो तत्काल घर की ये चीजें कर लें ठीक

Vastu Tips: घर में यदि वास्तु दोष (Vastu defect) होता है तो सब कुछ अच्छा होते भी बरकत नहीं होती है, आइए जानते हैं छोटी-छोटी मगर काम की बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Sep 2021, 1:59 PM IST

Vastu tips

Vastu tips

अंबिकापुर. अच्छी कमाई के साथ-साथ हर परिवार के लिए सेविंग भी बहुत जरूरी होती है। कम कमाई करने वाले लोग भी थोड़ा-थोड़ा बचत करते हैं।

अच्छी कमाई के बाद भी यदि घर पर रुपए नहीं बच पा रहे हैं तो आपको अपने घर व आस-पास नजर दौड़ाने के जरूरत है। इन चीजों को तत्काल ठीक कर लेने के बाद बरकत आने लगती है, कमाई के साथ बचत भी होती है और परिवार खुशहाल रहता है।


वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार घर व आस-पास का माहौल रहने पर वहां खुशहाली रहती है। यदि वास्तु दोष है तो खुशियां चंद पलों की मेहमान होती हैं। ऐसा क्यों होता है, यह हमें जानने की जरूरत है। यदि आपकी कमाई काफी अच्छी है, इसके बावजूद रुपए घर पर नहीं टिक रहे हैं।

Read More: बाजार से आपके घर आई हल्दी और काली मिर्च असली है या मिलावट वाली, ऐसे करें पहचान

आप सेविंग करना तो चाहते हैं लेकिन किसी न किसी कारण से खर्च हो जा रहे हैं तो वास्तु दोष को ठीक करना जरूरी होता है। हम आपको छोटी-छोटी मगर काम की चीजें बताने जा रहे हैं। यदि घर पर रुपए नहीं टिक रहे हैं तो-


1. सबसे पहले अपने घर के कोनों में नजर दौड़ाइए, यदि वहां मकड़ी के जाले दिख रहे हैं तो उन्हें तत्काल हटा दीजिए। मकड़ी का जाला कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार है।

Read More: जीवन में खुशहाली के लिए बेडरूम में इन जरूरी चीजों का रखें ध्यान, पढ़ें खबर


2. यदि घर की दीवारों से पपडिय़ां निकल रहीं हैं तो इसे भी तत्काल ठीक कर लें, क्योंकि दिखने में तो यह खराब दिखती ही हैं, ये आर्थिक स्थिति पर भी असर डालती हैं।


3. घर के पौधों या दुकानों में लगी पौधों की पत्तियां सूखी हुईं हैं तो उन्हें तत्काल हटा दें या काट दें। सूखे पेड़ या पत्तियां बरकत की निशानी नहीं होती है।


4. यदि घर के आस-पास चमगादड़ों का डेरा है तो यह काफी अशुभ माना जाता है। यह भी गरीबी का कारण बनता है।
ऐसी ही छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप अपने घर या आस-पास का वास्तु दोष (Vastu defect) ठीक कर खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।