अंबिकापुर

Health Tips: किसी भी उम्र में यदि स्वस्थ रहना है तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Health Tips: स्वस्थ (Healthy) रहने के लिए आज लोग क्या-क्या नहीं कर रहे लेकिन कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप किसी भी उम्र (Any Age) में स्वस्थ रह सकते हैं
2 min read
Food for health
Health tips for all age

अंबिकापुर. स्वस्थ शरीर मेें स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यदि शरीर हेल्दी होता है तो मानसिक मजबूती भी आती है। आज के दौर में लोग स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

कई लोग बाजार में रहे कई सप्लीमेंट्स खाते हैं तो कई जिम में पसीना बहाते हैं। खान-पान पर कंट्रोल कर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 आसान टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप किसी भी उम्र में स्वस्थ रह सकते हैं। ये जरूरी बातें अपनाकर बीमारियों को आप अपने से काफी हद तक दूर रख सकते हैं।

IMAGE CREDIT: Healthy

स्वस्थ रहने के ये हैं 10 टिप्स
1. भोजन को निगलें नहीं बल्कि खूब चबा-चबाकर खाएं, इससे खाना अच्छी तरह से पचता है और आप रोगमुक्त रह सकते हैं।
2. दोपहर व रात का भोजन करने से पहले सलाद जरूर खाएं, यह भी आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है।


3. आटे को छाने नहीं बल्कि चोकर सहित आटा गुथें और रोटी पकाकर खाएं।
4. एक दिन में सबसे कम खाना रात के समय खाएं।


5. अपने खाने यानि सब्जियों व दाल में नमक का कम से कम प्रयोग करें।
6. सब्जियों को पूरी तरह से छिलें नहीं बल्कि हल्का स्क्रब करने के बाद बनाएं।

IMAGE CREDIT: Health tips

7. फास्ट फूड व पैकेज्ड फूड से बचें, ये हृदय रोग को निमंत्रण देते हैं।
8. खाने में हरी, पीली व नारंगी सब्ज्यिों का सेवन करें।


9. न तो बहुत ज्यादा और न ही बहुत कम खाएं। संतुलित मात्रा में भोजन लेने से शरीर उसे अच्छे से पचा पाता है।
10. सुबह-शाम टहलें और एक्सरसाइज जरूर करें।

Published on:
01 Oct 2021 02:03 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर

Ambikapur Snake Bite: युवक की नींद खुली तो शर्ट में घुसा था सांप, खोलकर झटका दिया तो साथ सो रही पत्नी के ऊपर गिरा, हुई मौत

Elephants in Surguja: शौच के लिए निकले बुजुर्ग को हाथी ने मारी लात, बाल-बाल बचा, महेशपुर-मानपुर मार्ग किया गया बंद