अंबिकापुर

Hemp smuggling: लग्जरी कार में भरा हुआ था 7.40 लाख रुपए का गांजा, 2 तस्कर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Hemp smuggling: गांजे की तस्करी करने 2 लग्जरी कार का किया गया था इस्तेमाल, आरोपियों में 2 खरीदार भी शामिल, कार में भरा था 37 किलोग्राम गांजा
3 min read
• •
Updated: 16 Nov 2024, 7:08 PM IST
Hemp smuggling
4 smugglers arrested

अंबिकापुर. रघुनाथपुर पुलिस ने शनिवार को 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 विक्रेता व 2 खरीदार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 किलो गांजा जब्त (Hemp smuggling) किया है, जिसकी कीमत 7.40 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा खरीद-बिक्री के दौरान 2 लग्जरी कार का उपयोग किया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 आई फोन, 9 मोबाइल, 87 हजार रुपए नकद सहित कुल लगभग 30 लाख रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आरएन पटेल को 16 नवंबर को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कार क्रमांक सीजी 13 एजी 0995 से नरेश यादव व मो. सद्दाम नामक 2 युवक भारी मात्रा में गांजा (Hemp smuggling) लेकर पत्थलगांव के रास्ते आ रहे हैं। वे ग्राम सिलसिला के पास दूसरे कार क्रमांक सीजी 14 एमएस 0241 के संजय पटेल व प्रेम प्रकाश को गांजा सप्लाई करने वाले हैं।

Hemp suppliers arrested

मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ ग्राम सिलसिला में घेराबंदी की। यहां दोनों कार में सवार कुल 4 लोग गांजे की खरीद-बिक्री करते पाए गए। पुलिस ने जब चारों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो 37 किलो गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 7.40 लाख रुपए बताई जा रही है।

Hemp smuggling: ये आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी मो. सद्दाम पिता मो. हनीफ 32 वर्ष निवासी शांतिनगर थाना पत्थलगांव जशपुर, नरेश यादव पिता मोहन यादव 36 वर्ष ग्राम तुरखामा थाना पत्थलगांव, संजय पटेल पिता मिश्री लाल पटेल 33 वर्ष निवासी धुमाडांड चौकी रेवटी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर एवं प्रेम प्रकाश पटेल पिता स्व. नारद प्रसाद पटेल 42 वर्ष निवासी परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Hemp buyers

दो कार व आई फोन सहित रुपए भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 कार, गांजा खरीद-बिक्री (Hemp smuggling) से मिले नगद 87 हजार रुपए, 1 नग आई फोन व 9 नग मोबाइल जब्त किया है। जब्त सामग्रियों की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय नागेश, आरक्षक अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, लालदेव सिंह, राकेश एक्का, अरविन्द तिवारी, बहादुर एक्का, हरिलाल व प्रदीप तिर्की सक्रिय रहे।

सद्दाम व नरेश सप्लाई करने आए थे गांजा

गांजा तस्कर (Hemp smuggling) आरोपी सद्दाम व नरेश पत्थलगांव से गांजा लेकर कार से ग्राम सिलसिला आए थे। यहां संजय पटेल व प्रेम प्रकाश पटेल को देने वाले थे। ये दोनों कार से ग्राम सिलसिला में लेने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
16 Nov 2024, 7:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत