अंबिकापुर

Human Trafficking: कर्नाटक में बंधक बना मजदूर पैदल पहुंचा सीतापुर, मानव तस्करी की है आशंका

Human Trafficking: काम करने के दौरान वहां मजदूर को बंधक बना लिया गया था। उसे मजदूरी तक नहीं दी जा रही थी। वह किसी तरह भाग कर कटनी पहुंचा और वहां से वह 6 दिन 6 रात पैदल चलकर सीतापुर थाना पहुंचा।
2 min read
Human Trafficking: कर्नाटक में बंधक बना मजदूर पैदल पहुंचा सीतापुर, मानव तस्करी की है आशंका

Human Trafficking: कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के एक मजदूर को अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा देकर कर्नाटक ले जाकर वहां बोरवेल गाड़ी में काम करने के लिए लगा दिया गया था। काम करने के दौरान वहां मजदूर को बंधक बना लिया गया था। उसे मजदूरी तक नहीं दी जा रही थी। वह किसी तरह भाग कर कटनी पहुंचा और वहां से वह 6 दिन 6 रात पैदल चलकर सीतापुर थाना पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार संजय तिर्की कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति उसे अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा देकर कर्नाटक ले गया था और वहां उसे बोरवेल गाड़ी में काम करने के लिए लगा दिया था। वहां बोरवेल संचालक द्वारा उसे मजदूरी नहीं दी जाती थी और बंधक बनाकर काम कराया जाता था।

इसी बीच संजय किसी तरह वहां से भाग कर ट्रेन के माध्यम से कटनी पहुंचा। इसके बाद वह 6 दिन 6 रात पैदल चलकर ग्राम बनेया पहुंचा। ग्राम बनेया निवासी सुशील कुजूर उसे अपने साथ लेकर सीतापुर थाना पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया। लगातार पैदल चलने के कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वापस लौटे मजदूर का कहना है कि उसे 2 लाख में एजेंट द्वारा बेच दिया गया था।

सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा बनेया गांव का एक ग्रामीण है जो संजय को लेकर थाना आया था। मजदूर संजय मैनपाट थाना क्षेत्र का है। वहां से कोई व्यक्ति उसे काम कराने के लिए कर्नाटक लेकर गया था। वहां वह काम कर रहा था पर उसे मजदूरी नहीं दी जा रही थी। वहां से वह भागकर पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
06 Mar 2025 03:34 pm
Published on:
06 Mar 2025 03:33 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video