अंबिकापुर

Huge road accident: कांवरियों से भरी पिकअप कंटेनर से टकराई, 2 महिला समेत 3 की मौत, 18 घायल, 6 की हालत नाजुक

Huge road accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुआ हादसा, बलरामपुर जिले के 19 श्रद्धालु गए थे दर्शन करने वृंदावन धाम, 10 अन्य श्रद्धालुओं को भी आई हैं चोटें
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 8:19 PM IST
Huge road accident

अंबिकापुर/बलरामपुर. Huge road accident: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 21 कांवरिए पिकअप में सवार होकर सप्ताहभर पूर्व विभिन्न धामों के दर्शन करने गए थे। वहां से पिकअप में सवार होकर शुक्रवार को लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पिकअप सामने से आ रहे ट्रेलर से (Huge road accident) टकरा गई। हादसे में 2 महिला समेत 3 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर मृत श्रद्धालुओं के परिजनों में मातम पसर गया है।

बलरामपुर जिले के 21 महिला-पुरुष कांवरिए 8 अगस्त को किराए के पिकअप वाहन से विभिन्न धामों के दर्शन करने निकले थे। वे बाबा धाम, मथुरा, वृंदावन धाम में दर्शन करने के बाद अयोध्या गए थे। यहां से सभी शुक्रवार की सुबह 5 घर आने के लिए निकले थे।

वे 5.30 बजे उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला स्थित कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर से पिकअप की भिड़ंत (Huge road accident) हो गई।

हादसे में पिकअप में सवार ग्राम बरदर निवासी फेंकू राम साव, ग्राम सुरा निवासी मुनी प्रजापति व ग्राम पिपराही निवासी शिवकुमारी दुबे की मौके पर ही मौत (Huge road accident) हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

6 कांवरियों की हालत नाजुक

हादसे (Huge road accident) की सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 6 की गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 अन्य का भी इलाज जारी है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

हादसे की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर भाजपा नेता धीरज सिंहदेव व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इधर हादसे में मृत कांवरियों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ड्राइवर बोला- लगा गाड़ी चल रही है

कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार घायल ड्राइवर ने बताया कि उसे लगा कि सामने से गाड़ी आ रही है, लेकिन वह खड़ी थी। इस वजह से यह हादसा हो गया।

Updated on:
16 Aug 2024, 8:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत