अंबिकापुर

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पसर गया मातम

Huge Road Accident: रात में बाइक पर सवार होकर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी जबरदस्त टक्कर (Accident), बाइक के उड़ गए परखच्चे, मौके पर ही दोनों ने तोड़ दिया दम (Both death)
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2021, 10:22 PM IST
Huge road accident
Bike accident

अंबिकापुर. रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर पति-पत्नी मंगलवार की रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर (Road Accident) इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनेां को अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पति-पत्नी की मौत (Husband-wife death) से परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है।


सूरजपुर जिले के ग्राम देवनगर निवासी अकबर राजवाड़े 28 वर्ष अपनी पत्नी सुनीता राजवाड़े 25 वर्ष के साथ रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार को सूरजपुर गए थे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात 9.30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे रास्ते में देवरिया बाबा धाम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलते हुए सिर के बल सड़क पर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।


गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
सड़क दुर्घटना की सूचना पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस (Kotwali police) मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया।

बुधवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी की मौत से परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
7 Apr 2021, 10:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात