अंबिकापुर

Human skeleton: 13 दिन से लापता युवक का पहाड़ पर मिला नरकंकाल, घरवालों ने कपड़े देखकर कहा- ये तो महेश है

Human skeleton: घर में बिना बताए निकला था युवक, 3 दिन तक खोजबीन के बाद परिजन ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
2 min read
Human skeleton: 13 दिन से लापता युवक का पहाड़ पर मिला नरकंकाल, घरवालों ने कपड़े देखकर कहा- ये तो महेश है
Human skeleton

अंबिकापुर। लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिरी पहाड़ पर एक युवक का नरकंकाल (Human skeleton) मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त कपड़ों से हुई। युवक 13 दिन पूर्व घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गायब होने के चौथे दिन थाने में दी थी। पुलिस ने कंकाल बरामद कर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया। युवक की हत्या की गई है या कोई और मामला है, पुलिस जांच कर रही है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोइलारी निवासी महेश कुजूर 39 वर्ष (Human skeleton) 7 मई को घर में बिना किसी को बताए निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने अपने स्तर से 3 दिन तक उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था।

Human skeleton found on the mountain

10 मई को उन्होंने लुंड्रा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरंधा से लगे रिरी पहाड़ पर एक अज्ञात युवक का नरकंकाल (Human skeleton) बुधवार को मिला।

Human skeleton: कपड़ों से हुई पहचान

रिरी पहाड़ पर गए ग्रामीणों ने नरकंकाल (Human skeleton) देखकर इसकी सूचना लुंड्रा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महेश कुजूर के परिजन को भी मौके पर बुलाया। परिजनों ने कपड़े देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Updated on:
21 May 2025 05:57 pm
Published on:
21 May 2025 05:52 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत