अंबिकापुर

Ambikapur News: मायके में रही पत्नी को फोन कर युवक बोला- सुसाइड करने जा रहा हूं, जब पिता पहुंचा तो फंदे से लटकता मिला

Ambikapur suicide case: एक माह से मायके में रह रही थी पत्नी, तनाव में था युवक, पति की बात सुनकर पत्नी ने ससुर को तत्काल किया फोन, लेकिन नहीं बचा पाए जान
2 min read
Young man committed suicide
Ambikapur news, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के शीतला वार्ड निवासी एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ये कदम उठाने से पहले एक माह से मायके में रह रही पत्नी को फोन किया था। उसने कहा कि वह आत्महत्या (Commits suicide in Ambikapur) करने जा रहा है। यह सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। युवक फोन कट कर चुका था। जब तक पत्नी ने ससुर को फोन कर बताया और युवक का पिता खिडक़ी से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसे फंदे से उतारकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

अंबिकापुर शहर के सतीपारा शीतला वार्ड निवासी मुकेश यादव पिता कामेश्वर यादव उम्र 28 वर्ष की पत्नी पिछले 1 माह से मायके चली गई है। इस वजह से वह तनाव में रहता था। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। इसी बीच मंगलवार की रात को मुकेश ने पत्नी को फोन कर कहा कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। पत्नी कुछ कह पाती, इससे पहले ही उसने कॉल कट कर दिया।

इधर पति की इस बात से हड़बड़ाई पत्नी ने तत्काल ससुर समेत अन्य परिजन को फोन कर पूरी बात बताई। यह बात सुनते ही परिजन के भी होश उड़ गए। मुकेश का पिता उसके कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा बंद था। उसने जब खिडक़ी से झांक कर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। हो-हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतारा गया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

परिजन ने देखा तो उसके शरीर में हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद वे उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने बुधवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना के बाद पत्नी भी तत्काल मायके से यहां पहुंची। पति का शव देख उसका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर लोग तनाव में घातक कदम उठा ले रहे हैं। सुसाइड के ज्यादा मामले नाबालिगों में भी देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में आत्महत्या के आंकड़े भी बढ़े हैं।

Updated on:
21 Oct 2026 08:56 pm
Published on:
21 Oct 2026 08:56 pm
Also Read
View All