अंबिकापुर

एटीएम कार्ड चालू करवाने Proof मांगा तो दे दिया पत्नी का नंबर, फिर जो हुआ वह था शॉकिंग

पति-पत्नी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
2 min read
ATM
shocked

अंबिकापुर. एक युवक के पास अननोन नंबर से कॉल आया कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है, वह अपना एटीएम कार्ड नंबर व बैंक खाता नंबर दे। इस पर उसने अपना एटीएम कार्ड नंबर बता दिया। उक्त खाते में रुपए नहीं थे। थोड़ी देर बाद उक्त नंबर से दोबारा कॉल आया।

कॉल करने वाले ने कहा कि उसका खाता नंबर प्रूफ करने के लिए घर के किसी अन्य सदस्य का एटीएम व खाता नंबर दे। इसके बाद उसने पत्नी का नंबर दे दिया। करीब 40 दिन बाद पत्नी ने अपना खाता अपडेट कराया तो बैलेंस काफी कम बता रहा था।

उसके खाते से 8 बार में 42 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसकी रिपोर्ट उसने पति के साथ जाकर गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पति-पत्नी ने मजदूरी कर रुपए जमा किए थे।


शहर के गंगापुर निवासी ३७ वर्षीय माधुरी रवि व पति कृष्णा रवि ने मेहनत-मजदूरी कर अपने खाते में कुछ रुपए जमा किए थे। २२ मई को कृष्णा के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने फोन कर बोला कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो चुका है। इसे चालू करने के लिए एटीएम कार्ड नंबर व बैंक का खाता नंबर बताएं।

इस दौरान कृष्णा ने अपना बैंक खाता नंबर व एटीएम कार्ड नंबर बता दिया। उस समय खाते में रुपए नहीं थे। कुछ देर बाद पुन: वह व्यक्ति फोन किया और बोला कि आपका एटीएम कार्ड शुरू कर दिया जाएगा। इसके प्रूफ के लिए आप अपने घर के दूसरे व्यक्ति का खाता नंबर व एटीएम कार्ड नंबर बताएं।

कृष्णा ने अपनी पत्नी माधुरी का खाता नंबर व एटीएम कार्ड नंबर बता दिया। इसके बाद उसके खाते से उसी दिन 8 बार में 42 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस दौरान पीडि़ता के मोबाइल पर रुपए निकालने का मैसेज भी आया, लेकिन दोनों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।


खाता अपडेट कराया तो उड़ गए होश
माधुरी मंगलवार को एटीएम से जब 500 रुपए निकाली और अपना पासबुक अपडेट कराई तो उसके खाते में मात्र 4 सौ रुपए ही बता रहा है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। बुधवार को माधुरी ने अपने पति के साथ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Published on:
05 Jul 2018 05:41 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद