अंबिकापुर

अवैध सम्बन्ध का था शक, गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा

शानिराम मांझी को अपनी पत्नी मानमती मांझी के चरित्र पर शक था। आये दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी।
less than 1 minute read
husband_killed_wife.jpeg

सीतापुर. शक का इलाज किसी के पास नहीं होता है। ये ऐसा जहर है जो एक बार जहन में उत्तर जाए तो फिर उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता। शक की वजह से ना जाने कितने ही रिश्ते और परिवार उजड़ गए। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में सामने आया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कतकलों डूमरपारा के रहने वाले शानिराम मांझी को अपनी पत्नी मानमती मांझी के चरित्र पर शक था। आये दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शानिराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतिका के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

Published on:
17 Nov 2019 09:35 pm
Also Read
View All
Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video