31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: मजदुर युवती के साथ पहले सामूहिक बलात्कार हुआ फिर रही सही कसर पुलिस और समाज ने पूरी कर दी

23 वर्षीय युवती का अपने भाई से विवाद हो गया जिसके कारण वह नाराज हो कर अपने ही गांव के ही दूसरी बस्ती में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गयी और वहीँ रहने लगी। उसी बस्ती के रहने वाले दो युवक संदीप और किशोर ने उसे सीमेंट ढोने के लिए बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 17 Nov 2019, 4:33 PM IST

women crime high in Rajasthan

जशपुरनगर. जिले के कोतवाली इलाके से एक बहुत शर्मनाक घटना सामने आयी है। बीते 2 2 नवंबर को एक युवती के साथ उसी के गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के दर्द की ये बस शुरुआत भर थी। जब उसने पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने रिपोर्ट लिखने में ही 13 दिन लगा दिए। यही नहीं समाज के लोगों ने युवती पर गांव की छवि खराब करने के आरोप में जुर्माना लगा दिया।

पुलिसवाला बता मेला देखने गयी 10वी की छात्रा का कर लिया अपहरण, जंगल ले जाकर दोस्तों के साथ किया गैंग रेप

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का अपने भाई से विवाद हो गया जिसके कारण वह नाराज हो कर अपने ही गांव के ही दूसरी बस्ती में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गयी और वहीँ रहने लगी। उसी बस्ती के रहने वाले दो युवक संदीप और किशोर ने उसे सीमेंट ढोने के लिए बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अध्यापक और अध्यापिका जंगल में बिता रहे थे प्यार भरे निजी पल, युवकों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर कर दिया वायरल

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो उन्होंने FIR करने से इंकार कर दिया। गांव में इस घटना को लेकर समाजिक बैठक की गयी। जिसमें पीड़िता और उसके आरोपियों को गांव की छवि खराब करने के आरोप में 5-5 हजार का जुर्माना लगा दिया गया। दोनों आरोपियों ने पैसे जमा कर दिए लेकिन पीड़िता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पायी।

शौच करने गयी लड़की से करने लगा छेड़खानी, लड़की का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

पीड़िता बार-बार पुलिस के पास जाती रही लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। इधर गांव में उसके समाज के लोग उसपर FIR नहीं करवाने का दबाव बनाते रहे। पीड़िता न हार नहीं मानी। दुष्कर्म के 13 दिन बाद पुलिस को दो आरोपियों खिलाफ शिकायत दर्ज करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: हैरतअंगेज: पेड़ बनते जा रहे है बाप-बेटे, परिवार के सात लोगों की इसी वजह से हो चुकी है मौत