अंबिकापुर

सुबह पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो दिनभर गुस्से में था पति, रात में घर पहुंचा और खौफनाक काम को दे दिया अंजाम

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे पड़ोसी, नजारा देख रह गए हैरान
less than 1 minute read
Scissors attack
Scissors

अंबिकापुर. पति ने किसी काम के लिए पत्नी से शनिवार की सुबह रुपए मांगे। पत्नी द्वारा मना करने पर वह गुस्से में आ गया। रात में वह घर पहुंचा और अचानक कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। इससे पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।


मैनपाट निवासी आलम खान अपनी पत्नी नुरेशा 30 वर्ष व बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की सुबह उसने किसी काम के लिए पत्नी से रुपए की मांग की। इस पर पत्नी ने रुपए देने से मना कर दिया। इससे वह गुस्से में घर से चला गया। रात में वह घर लौटा और अचानक पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया।

कैंची के वार से महिला के सिर व हाथ गंभीर चोटें आई हैं। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया।

इसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए संजीवनी 108 की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

Updated on:
11 Nov 2018 08:28 pm
Published on:
11 Nov 2018 08:28 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या