अंबिकापुर

दीपावली से एक रात पहले पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी 6 लाख की शराब, पिता-पुत्र को भेजा जेल

Illegal liquor: घर व दुकान में छिपाकर रखी थी महंगी व ब्रांडेड शराब (Branded liquor), मुखबिर की सूचना पर पुलिस (Surguja police) ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

2 min read
Accused father-son, illegal wine and van

अंबिकापुर. आईजी के सख्त निर्देश के बाद नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरगुजा पुलिस (Surguja police) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दरिमा पुलिस ने दीपावली से एक रात पहले उच्चाधिकारियों के साथ एक तस्कर के घर व दुकान में छापा मारकर 6 लाख रुपए की महंगी व ब्रांडेड शराब (Illegal liquor) जब्त की है।

मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार (Father-son arrested) कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के एक उच्चाधिकारी द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन सेटिंग विफल रही।


13 नवंबर को दरिमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करजी निवासी विनोद जायसवाल पिता मितल जायसवाल द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब (Engling wine) की बिक्री की जा रही है। वहीं भारी मात्रा में उसने शराब बेचने के लिए घर व दुकान में छिपाकर रखी है।

फिर आईजी (Surguja IG Ratanlal Dangi) के निर्देश व एसपी के मार्गदर्शन में एएसपी, सीएसपी व एसडीओपी ग्रामीण की टीम ने दरिमा पुलिस के साथ विनोद जायसवाल के घर व दुकान में छापा मारा। इस दौरान 6 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

जब्त शराब में 11 पेटी गोवा शराब (Goa wine) के अलावा ब्रांडेड सिमरन ऑफ, ब्लेंडर प्राइड, रेड लेवल, सिग्नेजर, वैट-39 सहित अन्य शराब मिलीं।

वहीं शराब परिवहन (Liquor transporting) में उपयोग की गई वैन क्रमांक सीजी 15 डीई-8759 को भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद जायसवाल व उसके पुत्र सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


एसपी ने आरक्षक को किया है बर्खास्त
गौरतलब है कि नशे के अवैध कारोबारियों (Illegal businessmen) को संरक्षण देने के कारण ही डेढ़ महीने पूर्व आईजी ने जहां कोतवाली व गांधीनगर थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया था, वहीं दोनों थाने के एक-एक एएसआई को निलंबित कर दिया था।

इसके अलावा एसपी ने गांधीनगर थाने के एक आरक्षक (Constable) को बर्खास्त किया है जबकि अन्य 4 को लाइन अटैच कर जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद अवैध कारोबारियों से पुलिस की मिलीभगत की बातें सामने आ रही हैं।

Published on:
15 Nov 2020 03:48 pm
Also Read
View All
Husband Dance near Wife body: पत्नी की कमरे में पड़ी थी लाश और पति म्यूजिक सिस्टम पर कर रहा था डांस, मायके वाले बोले- करंट लगाकर मारा

Basketball Player Vicky Bhagat: पिता के साथ फल बेचने वाले विक्की भगत का छत्तीसगढ़ जूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन

Ambikaput Weather Report: सूर्यदेव फिर उगल रहे आग, अंबिकापुर का पारा 41 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Suspected Death: नींद खुलते ही पति चला गया काम करने, कमरे में पत्नी की मिली अद्र्धनग्न लाश, मौत की ये वजह आ रही सामने

Crusher Plant Sealed: मजदूर की मौत के बाद ऑफिसर पहुंचे क्रशर प्लांट, किया सील, कहा- श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त