अंबिकापुर

एक युवक ऑर्केस्ट्रा देखने जा रहा था और दूसरा लौट रहा था, बीच रास्ते में दोनों के साथ हो गया दर्दनाक हादसा

एक ही गांव के दो युवकों की बाइक आपस में भिड़ गई और एक ही हो गई मौत, दूसरे को नाजुक हालत में किया गया रायपुर रेफर
2 min read
Bike accident
Bike collision

अंबिकापुर. एक ही गांव के दो युवकों की बाइक आपस में भिड़ गई। हादसे में एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक युवक गांव में ही आयोजित ऑर्केस्ट्रा देखने जा रहा था जबकि दूसरा उधर से आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते में दोनों की बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। दुर्घटना में युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी की है। ग्राम तुलसी में रविवार की रात ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसे देखने गांव सहित अन्य गांवों के लोग भी पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे गांव का ही रंजीत अगरिया पिता राम प्रसाद उम्र 30 वर्ष आर्केस्ट्रा देखने अपनी बाइक से जा रहा था।

वहीं गांव का ही एक युवक बसंत गोंड़ बाइक से सामने की ओर से आ रहा था। दोनों की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। दोनों गांव के बरगद पेड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदतस्त थी कि दोनों आपस में टकराने के बाद सिर के बल सड़क पर जा गिरे।

काफी देर तक दोनों घटनास्थल पर ही पड़े रहे। उनके सिर से काफी मात्रा में खून बह चुका था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी दोनों के परिजन को दी।


एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अंबिकापुर के एक निली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बसंत गोंड़ की हालत गंभीर देख उसे रायपुर रेफर कर दिया।

जबकि रंजीत अगरिया को उपचार के लिए अस्पताल में ही भर्ती कर लिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।


परिजनों में पसरा मातम
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और दूसरे की नाजुक हालत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के दोनों युवकों के होने के कारण गांव में भी शोक का माहौल है।

Updated on:
02 Oct 2018 03:37 pm
Published on:
02 Oct 2018 03:37 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम