अंबिकापुर

Inauguration Politics: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस ने किया मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण, भाजपा बोली- कल ही 8 जवान हुए शहीद और…

Inauguration Politics: कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपाई, भाजपा का कहना कि श्रेय लेने की खातिर अधूरे प्रवेश द्वार का कर दिया लोकार्पण, जबकि 11 जनवरी को है शासकीय लोकार्पण कार्यक्रम

2 min read
Former Deputy CM Inaugurated Maa Mahamaya entrance gate

अंबिकापुर. मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वार का लोकार्पण (Inauguration Politics) मंगलवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर डॉ. अजय तिर्की द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। लोकार्पण को लेकर भाजपा ने कई सवाल खड़े किए हैं। भाजपा का कहना है कि मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वारा अभी पूर्ण भी नहीं (Inauguration Politics) हुआ है। इसके अलावा प्रदेश में नक्सली हमले में शहीद जवानों को लेकर लोकार्पण का कार्यक्रम निगम प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद पूर्व उममुख्यमंत्री व महापौर द्वारा आनन-फानन में लोकार्पण किया गया है। गौरतलब है कि नगर निगम का कार्यकाल 7 जनवरी को समाप्त हो गया।

मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वार का निर्माण नगर निगम द्वारा 45 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। प्रवेश द्वार का निर्माण अभी पूरी तरह से पूर्ण नहीं हुआ है। कुछ काम अभी भी बाकी है। इधर 7 जनवरी की दोपहर में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने पूजा-अर्चना कर प्रवेश द्वारा का लोकार्पण कर दिया।

Maa Mahamaya entrance gate

महापौर ने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम (Inauguration Politics) विधिवत रूप से इसलिए नहीं किया गया है कि प्रदेश में एक दिन पूर्व ही नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हुए हैं। पूरा कार्यक्रम सादगीपूर्वक पूजा-अर्चना कर किया गया है।

इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण ङ्क्षसहदेव, बालकृष्ण पाठक, द्वितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पार्षद व शहरवासी उपस्थित थे।

भाजपाई बोले- आनन-फानन में किया गया लोकार्पण

मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के उद्घाटन (Inauguration politics) के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा नेता व पार्षदद्वय आलोक दुबे और मधुसुदन शुक्ला ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर डॉ. अजय तिर्की द्वारा आनन-फानन में झूठा श्रेय लेने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया है।

जबकि उद्घाटन कार्यक्रम नक्सली हमले में शहीद 8 जवानों को लेकर स्थगित कर दिया गया था। लोकार्पण कार्यक्रम में निगम प्रशासन (Inauguration Politics) की भी उपस्थिति नहीं थी। निगम का कार्यकाल 7 जनवरी को खत्म हो रहा था, इसलिए अधूरे मां महामाया प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया गया है।

आलोक दुबे ने कहा कि 11 जनवरी को शासकीय लोकार्पण कार्यक्रम निर्धारित है। बेहतर होता कि सभी समाज व दल के लेाग गरिमामय ढंग से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होते, इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता।

Inauguration Politics: शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

भाजपा के सवाल खड़े करने पर जिला कांग्रेस (Inauguration Politics) का कहना है कि लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व एक सभा आयोजित कर हमने नक्सली हमले में शहीद 8 जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद ही कार्यक्रम किया गया।

Published on:
07 Jan 2025 07:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर