अंबिकापुर

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत

Incident: गंभीर हालत में रेफर किए गए 5 वर्षीय मासूम बालक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद घोषित किया मृत
less than 1 minute read
Child body demo pic
Child body demo pic

अंबिकापुर. जशपुर जिले में 29 अपै्रल को पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक (Incident) पी लिया। चहीं नहीं, उसने अपने 5 वर्षीय बेटे को भी जहर पिला दिया। मासूम को गंभीर स्थिति में कुनकुरी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज भेलवा अस्पताल में चल रहा है। दरअसल पत्नी ने पति को दोस्त की बारात में जाने से मना किया था, लेकिन वह उसकी बात को अनसुना करते हुए चला गया था।

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरंडाझरिया निवासी ईश्वर यादव 29 अपै्रल को अपने दोस्त की बारात जाना चाहता था। पत्नी सुलोचनी उसे बारात जाने से मना (Incident) कर रही थी। इसके बावजूद वह दोस्त की बारात में जाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

गुस्से में पत्नी कमरे में गई और कीटनाशक का सेवन (Incident) कर लिया। यही नहीं, उसने गोद में रहे 5 वर्षीय बेटे आदित्य यादव को भी कीटनाशक पिला दिया। यह देख पति व परिजन दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

Incident: मां का चल रहा इलाज

परिजन ने मां-बेटे को इलाज के लिए भेलवा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए कुनकुरी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने उसे कुनकुरी होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से भी डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर यहां पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने बच्चे को मृत (Incident) घोषित कर दिया। जबकि मां का इलाज भेलवा अस्पताल में जारी है। मासूम की मौत से पिता सदमे में है।

Updated on:
02 May 2026 07:35 pm
Published on:
02 May 2026 07:35 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत