अंबिकापुर

मासूम रोया तो खुल गई पति-पत्नी की नींद, बिस्तर पर देखा तो खड़े हो गए रोंगटे, फिर बेटे की हो गई मौत

पलंग पर 2 साल के मासूम बेटे के साथ सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात को हो गई दर्दनाक घटना, गोद में बेटे को लेकर रोते रहे माता-पिता

2 min read
Innocent son body
Child body

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में अलग-अलग सर्पदंश की घटना में 2 साल के मासूम व एक महिला की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।


पहली घटना सूरजपुर जिले के ग्राम बंजा की है। गुरुवार की रात राजेश देवांगन अपनी पत्नी व 2 साल के मासूम बेटे ओम के साथ घर में पलंग में सोया था। रात करीब 2.30 बजे बेटा अचानक रोने लगा। इसके बाद राजेश उठा और टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर डंडा करैत सांप था।

वह तत्काल सांप को टब से ढंक दिया और बेटे को इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वहीं दूसरी घटना बलरामपुर जिले की है। पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम अतौरी निवासी 40 वर्षीय मोहरमनिया पति सोन साय शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पति के साथ कमरे में सोने चली गई। मोहरमनिया जमीन में चटाई बिछाकर सो रही थी। जबकि उसका पति खाट पर सो रहा था। सुबह चार बजे मोहरमनिया पति को बोली की मेरे गले व बाएं हाथ की अंगुली में कुछ काट दिया है।

उसके पति ने जब टॉर्च जलाकर देखा तो पास में सांप चल रहा था। वह सांप को मार कर ड्रम के नीचे ढंक दिया और उसे इलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सर्पदंश पीडि़त का रात भर चला झाडफ़ूंक
इधर धौरपुर निवासी 50 वर्षीय अंधु राम शुक्रवार की रात अपने बेटे के साथ जमीन में सोया था। इसी दौरान अंधु को सांप ने डस लिया। परिजन ने उसका गांव में ही झाडफ़ूंक कराना शुरू कर दिया। झाडफ़ूंक का खेल शनिवार सुबह तक चला। जब उसकी स्थिति बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए।

यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Published on:
25 Aug 2018 09:54 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर