6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
Video gallary : कॉलेज की युवतियों ने राखी से पहले एक-दूसरे के हाथों में रचाई मेंहदी
Play video

Video gallary : कॉलेज की युवतियों ने राखी से पहले एक-दूसरे के हाथों में रचाई मेंहदी

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहर के कॉलजों में हुई मेंहदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Google source verification

अंबिकापुर. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अंबिकापुर के सरस्वती व साईं कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एक-दूसरे की हथेलियों पर मेंहदी रचाकर छात्राएं इठलाती नजर आईं। 20 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता की निर्णायक शिशु मंदिर की प्राचार्य छवि रानी मंडल, ऋषि सिंह, डॉ. आराधना आयंगर ने स्वच्छता और सजावट पर रोशनी सिंह को प्रथम, संगीता सिंह को द्वितीय तथा प्रिया घोष को तृतीय घोषित किया। प्राचार्य डॉ. बीपी तिवारी ने प्रतिभागियों को शुभकामना दी। इधर साईं कॉलेज में सहायक प्राध्यापक डॉ. किरण श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के नेतृत्व में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया एवं आर्कषक मेहंदी सज्जा कर अपनी सृजन शक्ति तथा कल्पनाशीलता को उकेरा। महाविद्यालय की महिला शिक्षिकायें हरित परिधान में थीं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़