अंबिकापुर

Video: पूर्व मंत्री अमरजीत के बंगले में आयकर का छापा, पीए और एसआई के घर भी दबिश, रायपुर के टेंट कारोबारी को होटल से उठाया

IT raid in former minister bunglow: कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है नाम, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की संयुक्त टीम ने सुबह अंबिकापुर स्थित बंगले में दी दबिश, पूर्व मंत्री के पीए के घर भी पहुंची टीम
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2024, 11:31 AM IST
IT raid
IT raid in Former Minister Amarjeet Bhagat Ambikapur bunglow

अंबिकापुर/राजपुर. IT raid in former minister bunglow: छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित बंगले में आयकर विभाग (इनकम टैक्स विभाग) ने छापा मारा है। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की संयुक्त टीम बुधवार की सुबह करीब 5-6 बजे पूर्व मंत्री के बंगले में पहुंचकर जांच कर रही है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों ने उनके पीए के राजपुर स्थित निवास व एसआई के पुलिस लाइन स्थित आवास में भी दबिश दी है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम कोयला व खाद्य घोटाले के आरोपियों में भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री के खिलाफ ईडी की टीम ने 17 जनवरी को एफआईआर भी दर्ज की है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य एवं पर्यटन मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ ईडी की टीम ने कोयला घोटाले में 13 दिन पूर्व एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व मंत्री के घर ईडी या आईटी की टीम कभी भी छापा मार सकती है।

इसी बीच बुधवार की सुबह आयकर विभाग की मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की संयुक्त टीम ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित बंगले पर छापा मारा।

टीम सुबह पुलिस बल के साथ 7-8 गाडिय़ों में पूर्व मंत्री के बंगले पहुंची और जांच शुरु की। बंगले के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। पूर्व मंत्री के बंगले पर छापे से उनके समर्थकों में हडक़ंप मचा हुआ है।


अन्य ठिकानों पर भी छापा
आयकर विभाग की टीम ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के सीतापुर स्थित कार्यालय, रायपुर स्थित आवा, गृहग्राम पार्वतीपुर स्थित निवास सहित अन्य ठिकाने पर भी दबिश दी है।रायपुर स्थित आवास, गृहग्राम पार्वतीपुर स्थित निवास सहित अन्य ठिकाने पर भी दबिश दी है।

इसके अलावा टीम रायपुर के टेंट कारोबारी को अंबिकापुर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। टेंट कारोबारी अंबिकापुर के सरगवां स्थित एक होटल में रुका था।


पीए व एसआई के घर भी पहुंची आईटी की टीम
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के पीए के राजपुर स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की टीम ने सुबह दबिश दी है। वहीं सब इंस्पेक्टर के अंबिकापुर पुलिस लाइन स्थित आवास में भी टीम जांच कर रही है।

सब-इंस्पेक्टर नारंग पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा आईटी की टीम ने अंबिकापुर स्थित पाइप कारोबारी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकाने पर भी छापा मारा है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत