8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनदर्शन में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने बेटी के साथ पहुंची महिला, मचा हडक़ंप, फिर तहसीलदार ने किया ये काम

Self immolation: कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में पहले भी कई बार समस्या लेकर आ चुकी थी महिला, साथ में थी 4-5 साल की बेटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jan 2024, 9:41 PM IST

जनदर्शन में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने बेटी के साथ पहुंची महिला, मचा हडक़ंप, फिर तहसीलदार ने किया ये काम

Woman who reached to took petrol in Jandarshan

अंबिकापुर. Self immolation: कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने जब बताया कि वह पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंची है तो वहां हडक़ंप मच गया। महिला का कहना था कि व हजमीन से संबंधित अपनी शिकायत लेकर कई बार आ चुकी है लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। आज यदि समस्या का निराकरण नहीं होता है तो वह आत्मदाह कर लेगी। सूचना मिलते ही तहसीलदार ने पेट्रोल जब्त कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ।


कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन मंगलवार को किया गया था। जनदर्शन में शहर व ग्रामीण इलाके से काफी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। वहीं लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तराजू निवासी महिला मुन्नी दास अपनी 4-5 साल की बेटी के साथ जमीन संबंध शिकायत लेकर पहुंची थी।

वह प्लास्टिक के अंदर प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल रखी थी। जब इसकी जानकारी वहीं पर उपस्थित मीडियाकर्मियों को चली तो उसने बताया कि वह ेकाफी दिनों से अपनी समस्या लेकर जनदर्शन में आ रही है, लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। इससे वह परेशान हो चुकी है।

आज यदि मेरी समस्या का निराकरण नहीं होता है तो मैं अपनी बेटी को लावारिस छोडक़र अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लूंगी। यह बात सुनकर वहां पर मौजूद लोग अवाक गए।

यह भी पढ़ें: ससुर और चाचा ससुर ने ही युवक की हत्या के बाद पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दी थी लाश, हत्या की ये बनी वजह


तहसीलदार ने जब्त किया पेट्रोल
किसी ने मामले की जानकारी जनदर्शन कार्यक्रम में जाकर तहसीलदार को दी। खबर मिलते ही तहसीलदार तत्काल कार्यालय से बाहर निकले और महिला के पास रखे पेट्रोल को जब्त कर लिया।

उन्होंने महिला की समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि मामले की शिकायत कलेक्टर के समक्ष करें। जल्द ही निराकरण किया जाएगा।