अंबिकापुर

Elephant in Surajpur: कबरा कान हाथी ने एक और ग्रामीण को मार डाला, समधी के घर से लौटते समय हो गया था सामना

Elephant killed villager: सूरजपुर जिले के कंदरई बाजार के पास बुजुर्ग को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 4:32 PM IST
Elephant killed villager in Surajpur
Elephant in Surajpur, मौके पर पंचनामा करती वन विभाग की टीम (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/जयनगर/भटगांव। सूरजपुर जिले में कबरा कान वाले हाथी का आतंक दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की रात उसने जिले के ग्राम कंदरई बाजार के पास एक बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार (Elephant killed old age man) डाला। मृतक अपने समधी के घर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका सामना कबरा हाथी से हो गया। बता दें कि कबरा हाथी ने दिवाली की रात ही सकलपुर और श्यामनगर में 2 ग्रामीणों को मार डाला था। इसके पूर्व 2 नवंबर को भी इसने कल्याणपुर-अखोरा मार्ग पर 2 ग्रामीणों की जान ली थी। पिछले 8 दिन में कबरा हाथी ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। कबरा हाथी से लोगों में दहशत का आलम है। हालांकि वन विभाग की टीम लोगों को अलर्ट कर रही है, इसके बावजूद उसकी जद में र्को न कोई आ रहा है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदरई के तुरीपतरा निवासी विशुन राम 66 वर्ष सोमवार की रात अपने समधी के घर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कंदरई बाजार के पास उसका सामना कबरा कान हाथी (Kabra Elephant) से हो गया। विशुन राम को देखते ही हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

हाथी ने उसे पहले सूंड से उठाकर जमीन पर पटका, फिर पैरों तले कुचल दिया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह घरवालों को यह बात पता चली। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की प्रक्रिया पूरी की। बता दें कि कबरा हाथी सोमवार को कुमदा इलाके में देखा गया था।

Surajpur Elephant: अब तक 15 लोगों की ले चुका है जान

बताया जा रहा है कि कबरा कान वाले हाथी ने अब तक 15 ग्रामीणों की जान ले ली है। पिछले 8 दिन में ही उसने 5 लोगों को मार डाला है। वन विभाग उसकी निगरानी में जुटी हुई है। 2 नवंबर को सूरजपुर जिले के अखोरा और कल्याणपुर-अखोरा मार्ग के फुलझर नाला के पास भी कबरा हाथी के हमले में 2 ग्रामीणों की मौत हुई थी। इनमें मानदेव यादव को खेत में घास काटने के दौरान हाथी ने मार (Elephant killed villagers) डाला था।

जबकि बलरामपुर निवासी प्यून विश्वनाथ को बाइक से अपने साथी के साथ लौटने के दौरान हाथी ने कुचल दिया था। जबकि साथी ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद 8 नवंबर की रात प्रतापपुर क्षेत्र के सकलपुर और श्यामनगर के पास कृष्णा राजवाड़े व खेत की रखवाली कर रहे मटूलाला को मार डाला था।

Updated on:
10 Nov 2026, 4:32 PM IST
Published on: