अंबिकापुर

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार पहुंचे अंबिकापुर, अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कहा- देश विरोधी है यह व्यक्ति

Kanhaiya Kumar: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी को दिया ज्ञापन, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जनतंत्र और भारत विषय पर कन्हैया कुमार देंगे उद्बोधन
2 min read
Kanhaiya Kumar
Kanhaiya Kumar (Photo- Wikipedia)

अंबिकापुर। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) अंबिकापुर पहुंच चुके हैं। महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर वे यहां रेहाना फाउंडेशन द्वारा शहर के राजमोहिनी भवन में आयोजित गांधी सुमिरन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे जनतंत्र और भारत विषय पर शाम 5.30 बजे उद्बोधन भी देंगे। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का विरोध किया है। इस बावत् उन्होंने एक ज्ञापन सरगुजा एसएसपी के नाम सौंपा है। उनका कहना है कन्हैया कुमार देश विरोधी व्यक्ति है।

ABVP workers protest Kanhaiya Kumar (Photo- Video grab)

महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर रेहाना फाउंडेशन द्वारा गांधी-सुमिरन कार्यक्रम का आयोजन माता राजमोहिनी भवन में किया गया है। इसमें उद्बोधन देने उन्होंने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को बुलाया है। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया है।

उनका कहना है कि कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) देश विरोधी व्यक्ति है। मां महामाया की नगरी में उनका स्वागत नहीं होगा। उन्होंने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए थे, इस वजह से वे युवाओं के आईकॉन नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि हम विवेकानंद जी को मानने वाले हैं। देशविरोध लोगों को अंबिकापुर के वासी स्वीकार नहीं करेंगे।

Kanhaiya Kumar: कन्हैया का ये है कार्यक्रम

अंबिकापुर में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का आगमन हो चुका है। वे गांधीजी की पुण्यतिथि पर 4.30 बजे से शहर के महामाया चौक से गांधी चौक तक मौन पदयात्रा में शामिल होंगे।

5 बजे गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शाम 5.30 बजे माता राजमोहिनी भवन में जनतंत्र और भारत विषय पर उद्बोधन देंगे। रेहाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव हैं।

Updated on:
30 Jan 2026 04:40 pm
Published on:
30 Jan 2026 04:17 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक