अंबिकापुर

युवती ने रायपुर के युवक को बनाया बंधक, कहा- मम्मी से रुपए मंगाओ वरना बलात्कार के केस में फंसा दूंगी

Kidnap and threat: रायपुर में साथ पढऩे वाली युवती ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात (Crime) को दिया अंजाम, बाइक पर बैठाकर रायपुर (Raipur) से युवती के घर तक साथ आया था युवक
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2021, 2:29 PM IST
Kidnap and threat
कोरोनाकाल में अस्पताल की कमाई देख डॉक्टर और टेक्नीशियन की बिगड़ी नियत और फिर संचालक के साथ की ये करतूत

अंबिकापुर. कोरिया जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साथ पढऩे वाली युवती ने रायपुर के एक युवक को अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसने युवक से कहा कि अपनी मम्मी को फोन करके बोलो कि वह उससे शादी कर रहा है और रुपए मंगाओ।

रुपए नहीं मंगाने पर उसने बलात्कार के केस (Rape Case) में फंसाने की धमकी दी। तीनों ने युवक को एक कमरे में भी बंद कर दिया था। मौका मिलते ही दीवार फांदकर युवक भाग निकला और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती व उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से युवक की बाइक व मोबाइल बरामद किया।


रायपुर के हनुमान नगर संतोषीनगर निवासी साहिल सिंह पिता सुरेंद्र सिंह 21 वर्ष ने कोरिया जिले के चिरमिरी थाने में हल्दीबाड़ी निवासी एक 19 वर्षीय युवती व उसके 2 दोस्तों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवक ने बताया कि हल्दीबाड़ी की युवती उसके साथ रायपुर में पढ़ती है। 20 जून को युवती ने उससे कहा कि 12वीं की मार्कशीट लेने घर जाना है। इसके बाद 21 जून को युवक अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 04 एनजी-7191 में बैठाकर उसे चिरमिरी लाया।

IMAGE CREDIT: Chirimiri

यहां से युवती ने मार्कशीट ली और उसे लेकर मंगलम होटल पहुंची। होटल में युवती के 2 दोस्त चिरमिरी निवासी रवि पोकड़े तथा सुनील नाहक पहले से ही मौजूद थे। युवक ने बताया कि होटल में खाना खाते समय रवि पोकडे और सुनील उसे जबरदस्तती शराब पिलाने लगे। इस दौरान युवती ने कहा कि अपनी मम्मी को फोन लगाकर कहो कि वह उससे शादी कर रहा है, रुपए भी मंगाओ।

युवती ने कहा कि फोन नहीं करोगे तो बलात्कार के केस में फंसा दूंगी। इसके पूर्व भी उसने प्रतापपुर के एक युवक को फंसाया है। वहीं रवि पोकडे ने उसका मोबाइल छीनकर उसकी मां को फोन लगाकर कहा कि रुपए भेजो, नहीं तो तुम्हारा बेटा जिंदा नहीं रहेगा। वहीं युवती के कहने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की।


कमरे में किया बंद
युवक ने बताया कि दोनों युवकों ने उसकी मोबाइल व बाइक लूट ली तथा होटल से निकालकर उसे हल्दीबाड़ी स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। युवक ने बताया कि वह पीछे की दीवार फांदकर वहां से भाग निकला तथा थाने पहुंचा। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 384, 394, 506, 323, 347, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।


गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 जून को आरोपी युवती, उसके दोस्त हल्दीबाड़ी महुआ दफाई निवासी रवि नाविक उर्फ पोकडे पिता रामप्रकाश 23 वष, तथा आमानाला हल्दीबाड़ी निवासी सुनील नाहक उर्फ खन्ना पिता कवि 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों को न्यायालय (Court) में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल व बाइक भी बरामद किया।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप