17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग के ‘अपहरण व दुष्कर्म’ में साथ देने वाली महिला बंदी की मौत

कोरिया जिले के छन्ना दफाई चिरमिरी की महिला अंबिकापुर सेंट्रल जेल में थी बंद, तबीयत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 16 Oct 2016, 7:16 PM IST

woman body

woman body

अंबिकापुर.
अपहरण व दुष्कर्म में आरोपियों का सहयोग करने पर कोरिया जिले की एक 19 वर्षीय महिला सेंट्रल जेल अंबिकापुर में विचाराधीन बंदी थी। रविवार की तड़के उसकी तबीयत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके फेफड़े में पानी भर जाने की शिकायत थी।


कोरिया जिले के चिरमिरी छन्ना दफाई निवासी पूजा एक्का पति अनीष एक्का 19 वर्ष ने कुछ महीने पहले नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म में आरोपियों का साथ दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 363, 366, 376, 376 (झ)(2) व 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया था।


न्यायालय के निर्देश पर उसे विचाराधीन बंदी के रूप में अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। इस महीने की शुरूआत में महिला को फेफड़े में पानी भरने की शिकायत भी थी। अस्पताल में इलाज के बाद उसे वापस ले जाया गया था।


रविवार की तड़के 3:30 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुबह 8.20 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।