अंबिकापुर

Kolkata doctor rape-murder case: Video: कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या का मामला: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, किया प्रदर्शन

Kolkata doctor rape-murder case: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर मृत डॉक्टर को दी श्रद्धांजलि, आज काम बंद कर किया हड़ताल व प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 3:31 PM IST
Kolkata doctor rape-murder case

अंबिकापुर. Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप व हत्या (Rape and murder) को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं देशभर के जूनियर व रेजिडेंट डॉक्टर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने भी घटना (Kolkata doctor rape-murder case) के विरोध में मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। वहीं बुधवार को उन्होंने काम बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने तथा उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की है।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से उस वक्त रेप व हत्या की गई, जब वह ड्यूटी पर पदस्थ थी। वह अस्पताल के सेमिनार हॉल में देर रात आराम कर रही थी। इसी दौरान संजय रॉय नामक शख्स ने वारदात (Kolkata doctor rape-murder case) को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा जूनियर डॉक्टरों के भारी विरोध के बाद मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है।

इसके बावजूद देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धांजलि दी तथा ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए।

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने रेप व हत्या के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो तथा डॉक्टरों की सुरक्षा की को लेकर कानून बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जब हम ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो मरीज को हम कैसे देख पाएंगे। आए दिन ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों पर हमले हो रहे हैं, इससे हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए।

काम बंद कर किया प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को भी काम बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान घटना के विरोध में उन्होंने जमकर नारे लगाए और सुरक्षा देने की मांग की।

Updated on:
14 Aug 2024, 3:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत