8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kolkata Rape Murder Case: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, आंबेडकर अस्पताल में OPD ठप…जानिए क्या है प्रमुख मांगें?

Doctors Strike In CG: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में रायपुर के जूनियर डॉक्टर्स एक दिवसीय हड़ताल पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Aug 2024, 1:43 PM IST

Kolkata Rape Murder Case, Doctors Strike In CG

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता स्थित मेडिकल कॉलेज में छात्रा से रेप व हत्या के विरोध में नेहरू मेडिकल कॉलेज व इससे संबद्ध आंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर व इंटर्न छात्र बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वे ओपीडी, ओटी व वार्ड में ड्यूटी नहीं करेंगे। यहां 350 जूडो व 150 से ज्यादा इंटर्न छात्र हैं। इमरजेंसी सेवा पहले की तरह चालू रहेगी। ऐसे में बुधवार को ओपीडी से लेकर ओटी व वार्ड कंसल्टेंट डॉक्टरों को संभालना होगा।

हालांकि, इससे ओटी में मरीजों का ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। वार्डों में भी मरीजों का इलाज प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल में जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, राजनांदगांव समेत 6 मेडिकल कॉलेज के जूडो व इंटर्न शामिल होंगे। बुधवार को हड़ताल पर रहने के कारण आंबेडकर में ओपीडी सेवाएं दो दिन प्रभावित रहेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है। 16 से जूडो व इंटर्न सामान्य दिनों की तरह ड्यूटी करेंगे।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की हड़ताल का छत्तीसगढ़ मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। ऐसे में वे ड्यूटी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति है। हालांकि कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन ने हड़ताल को देखते हुए सभी एचओडी को ओपीडी, ओटी व वार्ड में कंसल्टेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े: Doctors Strike In CG: आज से अस्पताल में OPD सेवाएं बंद, इन 3 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टर्स करेंगे विरोध प्रदर्शन

ताकि मरीजों के इलाज में कोई परेशानी न हो। गौर करने वाली बात ये है कि ओपीडी में जूडो कंसल्टेंट डॉक्टरों की इलाज में मदद करते हैं। वहीं सर्जरी में भी वे सहयोग करते हैं। पूरा वार्ड जूडो के जिमे होता है। कंसल्टेंट डॉक्टर केवल राउंड लेने आते हैं। कई विभाग में वे राउंड भी नहीं लेते। इसकी मॉनीटरिंग करने वाला कोई नहीं है।

Kolkata Rape Murder Case: प्रमुख मांगें

  • - पारदर्शी व निष्पक्ष जांच की मांग। पकड़े गए आरोपी को कड़ी सजा दी जाए।- सेंट्रल हैल्थ वर्कर्स एंड हैल्थ स्टेबलिशमेंट एक्ट को पूरे देश में लागू करना।- कॉलेज व अस्पताल में सीसीटीवी व सुरक्षा गार्डों की पर्याप्त व्यवस्था हो।