अंबिकापुर

Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Dogs Puja: शहर के बेजुबान डॉग शेल्टर में धूमधाम से मनाया गया कुकुर तिहार, माला पहनाकर उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की गई
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 5:32 PM IST
Kukur Tihar in Ambikapur
Kukur Tihar, (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दीपावली पर अंबिकापुर स्थित बेजुबान डॉग शेल्टर (Bejuban Dog Shelter) में कुकुर तिहार का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बेजुबान पशुओं के प्रति समाज में प्रेम, सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही इस विशेष आयोजन का उद्देश्य था। इस अवसर पर बेजुबान डॉग शेल्टर में रह रहे सभी डॉग्स (बच्चों) के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। फिर उन्हें तिलक लगा, फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। वहीं उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। हवन एवं पूजा के माध्यम से शेल्टर में रह रहे सभी बीमार, घायल एवं अस्वस्थ बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की गई।

बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्यों द्वारा किया गया यह आयोजन चर्चा कर विषय बना हुआ है। इसमें पूरी टीम ने मिलकर काम किया। टीम के सदस्यों का कहना था कि हमारे लिए ये बेजुबान जानवर केवल पशु नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। इनका दर्द समझना, इनकी देखभाल करना और इन्हें सुरक्षित जीवन देना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा ने कहा कि कुकुर तिहार (Kukur Tihar) हमें यह याद दिलाता है कि कुत्ते भी हमारे समाज और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वे हमारे मित्र हैं, हमारे आसपास रहते हैं और बिना किसी स्वार्थ के इंसानों के प्रति प्रेम और वफादारी रखते हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके प्रति दया, प्रेम और सम्मान का भाव रखें।

Dogs worshiping: कुत्तों को न करें परेशान

सुधांशु शर्मा ने कहा कि दीपावली के दौरान या सामान्य दिनों में भी किसी बेजुबान जानवर को परेशान न करें। उन पर पत्थर न फेंकें, उन्हें मारें नहीं और न ही उन्हें डराने का प्रयास करें। पटाखों एवं तेज आवाजों से भी जानवरों को बहुत परेशानी होती है। त्योहार खुशियां बांटने का नाम है, किसी बेजुबान को डराने या तकलीफ पहुंचाने का नहीं।

Kukur Tihar, (Photo- Patrika)

सडक़ दुर्घटना में घायल पशु को हमारे पाए लाएं

बेजुबान डॉग शेल्टर की टीम ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं कोई डॉग या अन्य पशु दुर्घटनाग्रस्त, घायल, बीमार अथवा असहाय अवस्था (Injured Animals) में दिखाई देता है, तो उसकी अनदेखी न करें। तत्काल बेजुबान डॉग शेल्टर से संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका रेस्क्यू कर उचित उपचार एवं देखभाल किया जा सके।

बता दें कि बेजुबान डॉग शेल्टर पिछले कई वर्षों से घायल, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं बेसहारा पशुओं के रेस्क्यू, उपचार, भोजन और देखभाल के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शेल्टर की पूरी टीम का मानना है कि पशु सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

Updated on:
9 Nov 2026, 5:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत