अंबिकापुर

Latest crime news: मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, सर्पदंश पीडि़ता के आई थी साथ

Latest crime news: सांप डसने से पीडि़त किशोरी के माता-पिता के साथ वह भी रुकी थी अस्पताल में, रात 9 बजे वार्ड से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी थी महिला
3 min read
Latest crime news

अंबिकापुर. Latest crime news: राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसवारकला की एक महिला का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में नेत्र अस्पताल के पास मिला है। मृतका की पहचान अस्पताल में भर्ती सर्पदंश पीडि़ता की दादी श्यामपति के रूप में हुई है। घटना (Latest crime news) की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व चिकित्सा अधिकारी पहुंचे। शव परीक्षण के बाद पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया है। घटनास्थल की परिस्थितियों व मृतका के शरीर में आए चोटों के निशान को देखने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसवारकला निवासी बंधुराम की 17 वर्षीय पुत्री पार्वती को सांप ने डंस लिया था। परिजन उसे 24 अगस्त की सुबह 7.44 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में भर्ती किशोरी की दादी श्यामपति पति करम साय 50 वर्ष के अलावा पीडि़त लडक़ी की मां जानकी सहित अन्य देखरेख के लिए रूके थे। रात लगभग 9 बजे भर्ती किशोरी की दादी श्यामपति (Latest crime news) वार्ड से बाहर निकली, इसके बाद वापस नहीं लौटी।

करम साय का कहना है कि देर रात लगभग 10-11 बजे वह बचाओ, बचाओ का आवाज सुना, लेकिन अस्पताल का गेट बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। अलसुबह 3 बजे पुलिस को श्यामपति के गायब होने की सूचना दी गई, इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं भी पता (Latest crime news) नहीं चला।

परिजन ने जताई हत्या (Latest crime news) की आशंका

परिजन का कहना है कि मृतका का रविवार की सुबह भर्ती लडक़ी की तबियत बिगडऩे पर किसी से विवाद भी हुआ था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई थी। सोमवार को दिनभर वे गायब महिला को तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शाम को नेत्र विभाग के पास महिला का साड़ी पेड़ से लटके (Latest crime news) और नीचे महिला को बैठे एक महिला गार्ड ने देखा और इसकी जानकारी वह अस्पताल के जि मेदारों को दी। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे महिला फांसी लगाई हो, हालांकि करीब जाने पर स्थिति कुछ और ही बयां होने से परिजन व प्रत्यक्षदर्शी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इसके बाद अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेके रेलवानी के अलावा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी, मणिपुर चौकी प्रभारी, फारेंसिक एक्सपर्ट सहित अन्य पहुंचे। अंधेरा होने के कारण मोबाइल टार्च की रोशनी में इन्होंने शव का मौका परीक्षण किया।

शव में ज मों को देखते हुए स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, मामला हत्या का है या खुदकुशी का।

Updated on:
27 Aug 2024 01:23 pm
Published on:
27 Aug 2024 01:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद