अंबिकापुर

Latest murder case: सडक़ किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंका, चेहरे पर चोट के निशान

Latest murder case: घर से निकला था युवक, शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस कर रही है मामले की जांच
2 min read
Latest murder case
Police investigation

अंबिकापुर. Latest murder case: लखनपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर अटल चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सडक़ किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या (Latest murder case) कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर मुख्य मार्ग से लगा अटल चौक है। चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सडक़ किनारे एक युवक के शव (Latest murder case) मिलने के बाद गांव समेत आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। यह खबर गांवों में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Police investigation

युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरता निवासी राकेश सिंह पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह 32 वर्ष के रूप में की गई है।

Latest murder case: चेहरे पर मिले चोट के निशान

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। मृतक के परिजनों ने चेहरे में चोट के निशान होने पर हत्या (Latest murder case) की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर उसकी लाश यहां फेंक दी है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
25 Oct 2024 07:23 pm
Published on:
25 Oct 2024 07:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क