अंबिकापुर

Latest online fraud: पैसा डबल के चक्कर में युवक को लग गई 6.10 लाख रुपए की चपत, आया था व्हाट्सएप कॉल

Latest online fraud: कॉल करने वाले अज्ञात शख्स ने पैसे डबल होने का दिया था झांसा, खुद के अकाउंट के अलावा अपने दोस्तों के अकाउंट व गूगल पे व फोन पे से लगाए थे पैसे

2 min read
594829253

अंबिकापुर. Latest online fraud: 5 माह में पैसा डबल होने के झांसे में आकर दरिमा थाना क्षेत्र का युवक 6 लाख 10 हजार 822 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ये रुपए उसने खुद व अपने 4-5 दोस्तों के अकाउंट से एक ऐप में लगाए थे। उसे कहा गया था कि 60-120 दिन में पैसे डबल (Latest online fraud) हो जाएंगे। हालांकि उसने अपने दोस्तों के पैसे अपने पास से लौटा दिए, लेकिन उसे बड़ी रकम की चपत लग गई। युवक ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदकालो निवासी गोलू दास के मोबाइल पर 12 दिसंबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति का UK से व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 60 व 120 दिनों में पैसा डबल (Latest online fraud) करने का लालच दिया। उसके झांसे में जब वह आया गया तो अज्ञात शख्स ने एक लिंक भेजा।

लिंक के माध्यम से ट्रीटीयम ऐप में पैसा लगाने (Latest online fraud) की बात कही। गोलू दास ने लालच में आकर ऐप डाउनलोड किया और उसमें 79 हजार 720 रुपए लगाया। उसने अपने दोस्त अजय सिंह के अकाउंट से 1 लाख 98 हजार 690 रुपए और 59 हजार रुपए, दूसरे दोस्त संतोष कुशवाहा के अकाउंट से 56 हजार 383 रुपए और 1 लाख 99 हजार 531 रुपए फोन पे और गुगल पे के माध्यम से लगवाया था।

वहीं एक अन्य दोस्त संजय कुमार के खाते से 17 हजार 440 रुपए लगवाया। रुपए लगवाने के बाद उसने अपने दोस्तों को कैश वापस (Latest online fraud) कर दिया था।

Latest online fraud: प्रॉफिट का पैसा नहीं निकला

कुछ दिन बाद जब प्रॉफिट हुआ तो गोलू ने उस पैसे को निकालने विड्रॉल किया, लेकिन पैसा नहीं निकला। हेल्फ लाइन नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए बात की तो कहा गया कि टेक्निकल इश्यू के कारण पैसा नहीं निकल रहा है।

594829253

15 दिन बाद आपका पैसा आ जाएगा। इस दौरान उसे और पैसा इंवेस्ट (Latest online fraud) करने को कहा गया। और पैसे नहीं होने की वजह से उसने मना कर दिया।

कुछ दिन बाद बंद हो गया ऐप

इस घटना के कुछ दिन बाद ट्रीटीयम ऐप बंद (Latest online fraud) हो गया। गोलू को बोला गया था कि 5 माह बाद पैसा डबल हो जाएगा। गोलू ने उक्त एप में कुल 6 लाख 10 हजार 822 रुपए लगाए थे।

ऐप बंद होने के कारण उसे पैसा नहीं मिला और उसे बड़ी रकम की चपत (Latest online fraud) लग गई। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
30 Aug 2024 08:48 pm
Also Read
View All
Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत

Abuse to Nigam workers: Video: रिंग बांध तालाब से पाटी गई मिट्टी हटा रहे थे निगमकर्मी, कब्जाधारियों ने गाली देते हुए कहा- अधिकारी को बुलाओ, डंडा लेकर आओ