8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident death: सडक़ पर घूम रहे थे मवेशी, टकराकर बाइक सवार युवक की हो गई मौत

Road accident death: आवारा मवेशियों की वजह से आए दिन हो रहे हादसे, किसी के घर का चिराग बुझे या हाथ-पैर टूट जाए, लेकिन मवेशी मालिकों को इन हादसों से कोई लेना-देना नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Aug 2024, 8:08 PM IST

Road accident death

बिश्रामपुर. Road accident death: इन दिनों हर सडक़ पर आवारा मवेशियों ने कब्जा कर रखा है। जगह-जगह ये बैठे या घूमते दिखाई देते हैं। मवेशी मालिक भी इन्हें खुला छोडक़र अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं। मवेशियों की वजह से कई लोग काल की गाल में समा (Road accident death) चुके हैं या हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं।

इसी कड़ी में सप्ताह भर पूर्व बिश्रामपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर गायत्री मंदिर के समीप आवारा मवेशियों से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत (Road accident death) हो गई। आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है?

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर निवासी रवि प्रताप सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह 42 वर्ष सप्ताह भर पूर्व बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच गायत्री मंदिर के समीप सडक़ पर विचरण कर रहे आवारा मवेशियों से टकराकर (Road accident death) वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

युवक को गंभीर हालत (Road accident death) में पहले बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए रायपुर अस्पताल ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें: Surguja School condition: कलेक्टर साहब! जरा इधर भी तो नजर फेरिए, छप्पर के नीचे 16 बच्चे पढऩे को हैं विवश

रायपुर के डॉक्टरों ने भी हाथ कर दिए खड़े

रायपुर के अस्पताल में इलाज (Road accident death) के दौरान युवक कोमा में चला गया था। यह हालत देखकर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परेशान परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले आया गया। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:AITUC locked coal mines: इन 10 मांगों को लेकर एटक ने घंटों तक बंद किया गायत्री कोल माइंस, जमकर की नारेबाजी, 4 को फिर तालाबंदी

Road accident death: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत (Road accident death) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिर गमगीन माहौल में रिहंद नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे हादसों का जिम्मेदार आखिर कौन है?