अंबिकापुर

Latest road accident: Video: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी समेत ठेले को मारी टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल, भीड़ ने वाहन में लगाई आग

Road accident: अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, घटना से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में लगाई आग, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

2 min read
Latest road accident
Set fire in scorpio

अंबिकापुर. अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 बाइक व स्कूटी तथा एक ठेले को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान उसने 7 लोगों को अपनी चपेट (Latest road accident) में ले लिया। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां भी 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 दरिमा की ओर से तेज रफ्तार से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो (Latest road accident) ने ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर 2 बाइक व स्कूटी सवारों तथा सडक़ किनारे लगे एक ठेले को टक्कर मार दी। उसने मेडिकल दुकान जा रहे एक युवक को भी चपेट में ले लिया।

Accidental bike

हादसे में ग्राम करजी निवासी रमेश प्रजापति पिता स्व. भरत प्रजापति 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Latest road accident: स्कॉर्पियो में लगाई आग

स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सडक़ छोड़ एक घर में घुस गई। हादसे के बाद काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।

Scorpio

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे (Latest road accident) की सूचना मिलते ही दरिमा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

Set fire in scorpio

यहां 6 घायलों का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर सडक़ से हटाया तथा आवागमन शुरु कराया।

Updated on:
13 Nov 2024 08:35 pm
Published on:
13 Nov 2024 08:31 pm
Also Read
View All
Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video

BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग