अंबिकापुर

Latest sports news: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन को मिला ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Latest sports news: 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर से आए कुल 860 खिलाडिय़ों ने लिया था हिस्सा
3 min read
Latest sports news

अंबिकापुर. Latest sports news: 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन एवं गतका खेलों की मेजबानी का अवसर सरगुजा सम्भाग को मिला। प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत अम्बिकापुर में 1 सितंबर को हुई, इस चार दिवसीय आयोजन का समापन बुधवार को शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में हुआ। इस दौरान राज्य के सभी सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर से आए कुल 860 खिलाडिय़ों ने पूरे जोश और जज़्बे के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रायपुर जोन (Latest sports news) रहा।

समापन अवसर के मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणी महाराज ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। उन्होंने बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को ट्रैकशूट प्रदान किया गया है, यह बच्चों के लिए यादगार रहेगा।

विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (Latest sports news) का हर्ष के वातावरण में समापन हो रहा है। खेलों में सभी खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जो भी विजयी हुए,उन्हें बहुत-बहुत बधाई और जो विजेता नहीं बन पाए, वे आने वाले समय में जरूर सफल होंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि आलोक दुबे, हरमिंदर सिंह टिन्नी, कैलाश मिश्रा, विनोद हर्ष सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Latest sports news: बैडमिंटन में ये रहे विजेता

बालक 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन, तृतीय बिलासपुर जोन ने प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिक 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन एवं तृतीय स्थान सरगुजा जोन ने प्राप्त किया।

इसी तरह बैडमिंटन बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान दुर्ग जोन, द्वितीय स्थान सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान बिलासपुर जोन, बैडमिंटन बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान दुर्ग जोन, द्वितीय स्थान रायपुर जोन एवं तृतीय स्थान बिलासपुर जोन,

बैडमिंटन बालक 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान दुर्ग जोन, द्वितीय स्थान बिलासपुर जोन एवं तृतीय स्थान रायपुर जोन रहा। जबकि बैडमिंटन बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय स्थान दुर्ग जोन एवं तृतीय स्थान सरगुजा जोन ने प्राप्त किया।

गतका स्पर्धा में ये रहे विजेता

गतका बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय स्थान दुर्ग जोन एवं तृतीय स्थान सरगुजा जोन ने प्राप्त किया। बालिका 17 वर्ष आयु में प्रथम स्थान दुर्ग जोन, द्वितीय स्थान सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान रायपुर जोन ने प्राप्त किया।

बालक 19 वर्ष आयु में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय स्थान दुर्ग जोन एवं तृतीय स्थान बिलासपुर जोन ने प्राप्त किया। बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान सरगुजा जोन, द्वितीय स्थान रायपुर जोन एवं तृतीय स्थान बिलासपुर जोन ने प्राप्त किया।

फुटबॉल में ये रहे विजेता

बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान बस्तर जोन, द्वितीय स्थान रायपुर जोन एवं तृतीय स्थान दुर्ग जोन ने प्राप्त किया। फुटबॉल बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान बस्तर जोन, द्वितीय स्थान सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान रायपुर जोन ने प्राप्त किया।

क्रिकेट में ये रहे चैंपियन

बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर जोन, द्वितीय स्थान रायपुर जोन एवं तृतीय स्थान दुर्ग जोन ने प्राप्त किया। क्रिकेट बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान रायपुर जोन, द्वितीय स्थान सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान दुर्ग जोन ने प्राप्त किया।

Updated on:
04 Sept 2024 08:33 pm
Published on:
04 Sept 2024 08:33 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर