अंबिकापुर

लग्जरी गाड़ी से निकलकर बुलेट पर 12 किमी घूमे नेता प्रतिपक्ष, विधायक-महापौर भी थे साथ

9 गांवों का किया भ्रमण, कैनालों की मरम्मत में लापरवाही पर अधिकारियों पर भड़के, कहा- बढिय़ा काम कराएं नहीं तो करवाऊंगा कार्रवाई
2 min read
TS on bullet
TS on bullet

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सोमवार की सुबह ८ बजे बुलेट से गांवों का भ्रमण किया। उनके साथ लुंड्रा विधायक, महापौर, ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य लोग भी थे। 12 किलोमीटर की इस यात्रा में सिंचाई विभाग द्वारा घुनघुट्टा बांध के माइनर कैनाल के अर्थवर्क एवं पिचिंग कार्य को उन्होंने देखा।

काम में गड़बड़ी देख वे अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जो राशि मिली है उसका उपयोग सही तरीके से करें। अन्यथा कार्रवाई करवाना मुझे आता है। इसके बाद उन्होंने घुनघुट्टा बांध से लेकर ग्राम खर्रापारा, सोहगा, करजी, नवाबांध, सरईटिकरा, चिताबहार, रामपुर, उदयपुरढाब होते हुए भि_ीकला तक भ्रमण किया। इस दौरान वे किसानों की समस्याओं से अवगत हुए।

बताया जा रहा है कि काफी समय से किसानों को शिकायत थी कि कैनालों के ठीक नहीं होने के कारण उनके खेतों तक पानी ही नहीं पहुंचता। इससे लगातार फसलों को नुकसान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बाइक से लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महाराज, महापौर डॉ. अजय तिर्की, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित काफी संख्या में किसानों के साथ यह यात्रा की।

उन्होंने जगह-जगह रुक कर कैनालों के खराब स्थिति का अवलोकन किया तथा उपलब्ध राशि से कैसे कैनालों को किसानों के जरूरत के हिसाब से बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर किसानों, विभागीय अधिकारियों से आमने-सामने चर्चा कर स्थिति को सुधारने निर्देशित किया।

साथ ही किसानों से चर्चा कर सिंचाई का रकबा बढ़ाने आ रही दिक्कतों से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने का आग्रह किया। इस दौरान वरिष्ठ कृषक ताराचंद गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, रत्नेश पाण्डेय, आशीष वर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, सैयद अख्तर, रामसाय, हुस कुमार सिंह,

पवन राजवाड़े, परमेन्द्र कुमार, उत्तम राजवाड़े, पारस राजवाड़े, संजू कश्यप, गीता प्रसाद, केवला, विनोद राजवाड़े, रामकृपाल सिंह सहित काफी संख्या में युवा एवं किसान उपस्थित रहे।


टर्म बेसिक आधार पर बननी चाहिए विभागीय योजनाएं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विभागीय योजनाओं को टर्म बेसिक आधार पर बनना चाहिए। इसमें यह शर्त हो कि कितने वर्षों में अथवा कितने दिनों में कार्य को पूरा करना है। घुनघुट्टा बांध परियोजना को शुरु हुए लगभग 35 वर्ष होने को हैं लेकिन आज तक सिंचाई की योजना पूरी नहीं हो सकी है, जिसके कारण बांध परियोजना से जो लाभ किसानों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल सका है।

इसको लेकर विभाग और शासन दोनों गंभीर हों तभी समस्या का उचित हल निकाला जा सकता है। इस तरह से केवल राशि की बरबादी है और इसका लाभ किसानों को कभी भी समुचित रूप में नहीं मिल पाएगा।


107 करोड़ के पिचिंग कार्य का भूमिपूजन
भ्रमण के दौरान नेता प्रतिपक्ष, विधायक लुण्ड्रा चिंतामणी महाराज, महापौर डॉ. अजय तिर्की एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने ग्राम पंचायत लिबरा के खर्रापारा में 107 करोड़ रुपये से अमृत मिशन योजना अंतर्गत होने वाले पिचिंग कार्य का भूमिपूजन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कृषक ताराचंद गुप्ता के खेत में जाकर ड्रिप मॉडल द्वारा खेती के तरीके को देखा था तथा किसानों को इस खेती के प्रति प्रोत्साहित भी किया।

Published on:
16 Apr 2018 05:15 pm
Also Read
View All
Surguja Murder Case: छोटी बहू के नाम की जमीन तो बड़े बेटे ने पिता को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है