सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विपक्ष की कांग्रेस काफी मजबूत है। पिछले चुनाव में सरगुजा में कुछ कमियां रह गईं थीं लेकिन इस बार यहां से बेहतर रिजल्ट आएगा। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की बातों को हमेशा गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने जो-जो मांगा है, हमने दिया है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज भी दिया गया है।