
NH jammed
अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात लगभग २ बजे लखनपुर से पूर्व ग्राम रजपुरीकला के समीप सड़क निर्माण कार्य में डाली गई मिट्टी में यात्री बस फंस गई। इसके पीछे से कुछ ही मिनट बाद तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक भी फंस गया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
अंबिकापुर की ओर आने वाले और बिलासपुर ? की ओर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। करीब 7 घंटे के बाद बस व ट्रक को वहां से निकाला गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। इधर इतना लंबे समय तक जाम में फंसे यात्री जब बाहर निकले तो उन्होंने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि वाहन फंसने का कारण ठेकेदार द्वारा एनएच के निर्माण में बरती गई लापरवाही है। उसके द्वारा काफी धीमी गति से काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। तीन महीने से ज्यादा समय से केंवरा व रजपुरीकला के मध्य तीन किलोमीटर सड़क ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। इस कार्य की गति इतनी धीमी है कि अभी रोड के एक तरफ का मिट्टी का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। कार्य की वर्तमान स्थिति देखकर तो लग रहा है कि साल भर में भी यह रोड पूरा नहीं हो पाएगा। शनिवार की रात लगभग २ बजे उक्त मार्ग पर ग्राम रजपुरीकला के समीप एक लोड ट्रक पुलिया पर फंस गया और कुछ ही देर बाद उसके बगल से गुजर रही बस भी मिट्टी में फंस गई।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 7 घंटे तक एनएच पर आवागमन बाधित रहा, यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह फंसे वाहनों को निकालकर आवागमन बहाल कराया गया।
बिलासपुर-रायपुर के यात्री परेशान
पुलिया पर बस व ट्रक के फंसने से बिलासपुर व रायपुर ? से आने वाले तथा इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 7 घंटे बाद जब दोनों वाहनों को हटाया गया तब उक्त मार्ग से आवागमन बहाल हो पाया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Published on:
15 Apr 2018 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
