अंबिकापुर

Patrika Positive News: सरगुजा संभाग को मिले 2 लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर, अब दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत

Liquid Oxygen: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister) की पहल पर मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर के नामी अस्पताल के डॉक्टरों (Doctors) ने जताई खुशी
2 min read
Surguja region got Oxygen tanker
Oxygen tanker

अंबिकापुर. सरगुजा में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत को दूर करने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार प्रयास कर रहे हैं। शासन, प्रशासन स्तर के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर भी लगातर प्रयास कर रहे हैं, जिससे सरगुजा संभाग के लोगों को कोरोना के इस दौर में राहत मिल सके।

ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता को देखते हुए मरीजों को राहत देने मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर (Medical college Hospital Ambikapur) में डी टाइप जम्बो सिलेंडर 50 नग रायपुर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव द्वारा उपलब्ध कराया गया है।


इसके साथ ही 100 और जम्बो सिलेंडर शीघ्र ही रायगढ़ से अम्बिकापुर में उपलब्ध कराया जाएगा। इन जम्बों सिलेंडर के उपलब्ध होने से ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक अब दूर होगी। इससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सरगुजा संभाग में आक्सीजन गैस (Oxygen cylender) की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन के सहयोग से 2 नग क्रायोजेनिक टैंकर प्रदान किया गया है, जिससे संभाग के जिलों के अस्पतालों में मांग के अनुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके।


चिकित्सकों ने ये कहा
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से सरगुजा संभाग में २ नग लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर आने से जम्बो सिलेंडर की खपत कम होगी। साथ ही मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन मिलेगा। संभाग में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक विवेक दुबे ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर क्रॉयोजेनिक लिक्विड ऑक्सीजन का सूरजपुर स्थित प्लांट पहुंचना हमारे लिए काफी राहत की बात है। इस सौगात के लिए हम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रेडक्रॉस चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हैं।

जीवन ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ. जेके सिंह ने कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन की खपत काफी बढऩे से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, अब स्वास्थ्य मंत्री ने इस बड़ी समस्या का निराकरण कर दिया है।

इस सुविधा के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। केडी अस्पताल के संचालक डॉ. सुशील मिश्रा ने भी लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर मिलने पर खुशी जताई है।

Published on:
06 May 2021 11:33 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा