3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांस लेने में थी दिक्कत तो ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए खर्च किए हजारों रुपए, फिर ऑटो रिक्शा में ऐसे पहुंच कराई कोरोना की जांच

Oxygen cylender: सांस (Breath) लेने में हो रही परेशानी के कारण परिजन घर में ही दे रहे थे ऑक्सीजन (Oxygen), तबीयत में सुधार नहीं होने पर Corona जांच कराने जाना पड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Apr 2021, 1:39 PM IST

Oxygen cylender

Man with oxygen cylender in auto

अंबिकापुर. कोरोना संक्रमण को लेकर जिले की स्थिति जहां एक ओर काफी गंभीर होती जा रही है। वहीं अस्पताल के संसाधन व उपकरण भी कम पड़ते नजर आ रहे हैं। एक मरीज गंभीर स्थिति में ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylender) लेकर बैठा, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर कोविड जांच कराने पहुंचा।

इस दौरान उसने ऑक्सीजन में लगे एक उपकरण के बदले 2 हजार रुपए का भुगतान निजी संस्था को किया, अब ऑक्सीजन सिलेंडर के भी उसे रुपए देने पड़ेंगे।

Read More: कोरोना मरीजों की जान बचाने महिला तहसीलदार समेत 18 दानदाताओं ने दिए 18 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर


गौरतलब है कि शहर के दर्रीपारा निवासी उमेश कश्यप उम्र 35 वर्ष की पिछले दो दिनों से तबियत खराब थी। हालांकि सीटी स्कैन से जांच कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद उसकी स्थिति काफी खराब है और सांस लेने में परेशानी थी। परिजन प्राइवेट ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर उसे दो दिनों से ऑक्सीजन दे रहे थे।

इसी बीच सोमवार को ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylender) लेकर और खुद ऑक्सीजन मास्क लगाकर परिजन के साथ कोविड टेस्ट कराने क्लब मैदान पहुंचा था। परिजन ने बताया कि निजी संस्थान से 2000 रुपए का ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाली घड़ी खरीदी है। बाकी ऑक्सीजन सिलेंडर का कितना लेगा इसका पता नहीं है।

Read More: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन खत्म होने से कोरोना पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम


कोविड जांच कराने चिलचिलाती धूप में भी लग रही भीड़
सरगुजा जिले में कोरोना (Covid-19) काफी तेजी से फैल रहा है। हर दिन कोरोना जांच कराने काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्लब ग्राउंड में कोविड टेस्ट के लिए सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। कोविड टेस्ट कराने सुबह-सुबह ही लोग पहुंच रहे हैं। काफी भीड़ हो जाने के कारण सैंपलिंग में परेशानी भी हो रही है।

इस कारण टेस्ट कराने आए लोगों को चिलचिलाती धूप में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई गंभीर मरीज भी होते हैं। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।