अंबिकापुर

Video: आधी रात शहर में तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक, चौक से टकराकर 2 युवकों की मौत, तीसरा गंभीर, देखें हादसे का लाइव वीडियो

Live accident: किराए के मकान में रहकर शहर के चौपाटी में करते थे काम, चौक पर चबूतरे से टकराने ही 2 युवकों की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि नेपाल निवासी एक युवक गंभीर रूप से हो गया घायल  
2 min read
Live accident
Police on the accident spot

अंबिकापुर. Live accident: आधी रात बाइक से तेज रफ्तार में शहर में घूमने का शौक 3 दोस्तों को भारी पड़ गया। उनकी बाइक शहर के एक चौक पर चबूतरे से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है। घायल युवक नेपाल का निवासी है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम उदारी निवासी अखिलेश उरांव पिता गोपाल उरांव 27 वर्ष, बनारस निवासी रतन शर्मा उर्फ दप्पू 30 वर्ष तथा नेपाल निवासी मनीष थापा 26 वर्ष अंबिकापुर के सतीपारा में किराए के मकान में एक साथ रहते थे। तीनों चौपाटी में विकास शर्मा के बाउल चाइना बिरयानी सेंटर में काम करते थे।

एक साथ काम करने की वजह से तीनों में अच्छी दोस्ती थी। शनिवार की रात करीब 2 बजे तीनों अचानक बाइक से शहर में घूमने निकल पड़े। वे महामाया रोड में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।

वे रिंग रोड स्थित महामाया प्रवेश द्वार के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक चौक पर चबूतरे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अखिलेश उरांव व रतन शर्मा उर्फ दप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीश थापा गंभीर रूप से घायल हो गया।

डायल 112 व पुलिस की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस की रात्रि गश्त टीम व डायल 112 को मिली, वे मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिसकर्मियों द्वारा तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया,

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने अखिलेश व रतन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों व घायल के परिजनों को दे दी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
युवकों की बाइक के चौक पर चबूतरे से टकराने की घटना (Live accident) वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार में होने के कारण ही बाइक अनियंत्रित होकर चबूतरे से जा टकराई। पुलिस ने रविवार को पीएम पश्चात मृतकों का शव उनके परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
26 Feb 2023 05:27 pm
Published on:
26 Feb 2023 05:27 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद